एयरबीएनबी (Airbnb) ने भारत कोउच्च संभावित पर्यटन स्थलके रूप में बढ़ावा देने और यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने लाने के लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के साथ आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।
भारत सरकार के केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, पर्यटन मंत्रालय की सचिव वी. विद्यावती, अतिरिक्त सचिव श्री राकेश कुमार वर्मा और एयरबीएनबी इंडिया, साउथईस्ट एशिया, हांगकांग एवं ताइवान के जनरल मैनेजर अमनप्रीत बजाज की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया।इसका उद्देश्य भारत कीविरासतके सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करना और विविध विरासतके माध्यम से पर्यटकों को यहां की यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना है।
माइक्रोसाइट सोल ऑफ इंडिया‘की लॉन्चिंग इस साझेदारी का अहम हिस्सा है, जिसमें भारत की विभिन्न ऐतिहासिक विरासतों को दर्शाया जाएगा। इतिहास एवं श्रेष्ठ वास्तुकला में रची-बसी इन धरोहरों से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक तस्वीर की झलक देखने का अवसर मिलता है। इसके अतिरिक्त, एयरबीएनबी बहुत से अनछुए टूरिज्म डेस्टिनेशन को होस्ट करने, वहां होमस्टे को बढ़ावा देने, होस्ट कैपेसिटी को बढ़ाने और जिम्मेदारी के साथ पर्यटकों की मेजबानी की संस्कृति को विकसित करने में भी सहायता करेगी।
सालभर के लिए की गई यह साझेदारी प्रमोशनल स्ट्रेटजी और कैंपेन के माध्यम से ग्लोबल टूरिज्म मार्केट में भारत की उपस्थिति को बढ़ाने की दिशा में पर्यटन मंत्रालय और एयरबीएनबी की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
एयरबीएनबी के जनरल मैनेजर- इंडिया, साउथईस्ट एशिया, हांगकांग एंड ताइवान अमनप्रीत बजाज ने कहा, ‘हमें भारत की आत्मा को अनुभव करने की दिशा में पर्यटन मंत्रालय के साथ साझेदारी का गर्व है। यह एमओयू एक महत्वपूर्ण साझेदारी का पड़ाव है, जिससे भारत में पर्यटन के माध्यम से नए आर्थिक एवं सामाजिक अवसर बनेंगे, साथ ही अद्वितीय भारत के ब्रांड को मजबूती मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भारत में उपलब्ध समृद्ध विरासत को दर्शाने का मौका मिलेगा। एयरबीएनबी ने हमेशा मेजबानों और उनके सशक्तीकरण को अपने परिचालन के केंद्र में रखा है। हम यह देखकर खुश हैं कि भारत के नेतृत्व में जी20 देश भी स्थानीय समुदायों को पर्याप्त कौशल के साथ सशक्त करने और पर्यटन से जुड़ी जिम्मेदारीपूर्ण गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर समान रूप से प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं।’
इस एमओयू पर हस्ताक्षर के साथ एयरबीएनबी और पर्यटन मंत्रालय ने एक रोमांचक यात्रा का मार्ग तैयार कर दिया है, जिससे न केवल भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटकों को भी नया अनुभव प्राप्त होगा, आर्थिक विकास को गति मिलेगी और एक ऐसी विविधता दिखेगी, जो भारत की मूल आत्मा है।













Add Comment