Business Featured

पेटीएम ने इंस्टेंट ऑडियो अलर्ट ‘साउण्ड बॉक्स’ पेश किया

हाल के वर्षों में भारत में मोबाइल भुगतान काफी लोकप्रिय हो गए हैं। यह उन व्यापारियों के लिए जो कि तकनीकी तौर पर सक्षम नहीं हैं। खास कर दृष्टिबाधित दिव्यांगों के लिए मोबाइल भुगतान स्वीकार करना काफी कठिन हो रहा था। इस प्रकार के व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए पेटीएम ने इंस्टेंन्ट ऑडियो अलर्ट बनाया जो कि सुनिश्चित करता है कि व्यापारी को उसके सामान का मूल्य प्राप्त हो चुका है।

व्यापारियों पर पेटीएम साउण्ड बॉक्स के लाभ स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहे है। जयपुर में टोंक फाटक के एक कारोबारी जैन किराणा एण्ड जनरल स्टोर के मालिक अक्षय जैन जो कि दृष्टिबाधित यानी नेत्रहीन हैं ने पेटीएम साउण्ड बॉक्स का उपयोग करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि अब उन्हें डिजीटल भुगतान स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं होती। पहले उन्हें पता नही चल पाता था कि भुगतान कितना और कैसे किया गया है।

उन्होंने साउंडबॉक्स के माध्यम से अपने स्टोर पर मोबाइल भुगतान को सक्षम करने में मदद करने के लिए पेटीएम का आभार व्यक्त किया। अपने अनुभव के बारे में बोलते हुए, श्री जैन ने कहा, जब से मैंने पेटीएम का उपयोग करना शुरू किया, तब से मेरे लिए यूपीआई और ऑनलाइन भुगतान को स्वीकार करना बहुत कठिन रहता था। दृष्टिबाधित व्यक्ति के रूप में, मैं पहले ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं कर पा रहा था। साउंडबॉक्स स्थापित करने के बाद ही, मैं यह सुविधा प्रदान करने में सक्षम हो सका हूं।

पेटीएम साउंडबॉक्स यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है कि सभी व्यापारी मोबाइल भुगतान स्वीकार करने की सुविधा और सुरक्षा से लाभान्वित हो सकते हैं। इस परिवर्तनकारी उत्पाद ने अपनी अनूठी विशेषताओं के साथ व्यापारियों के लिए मोबाइल भुगतान स्वीकृति तक पहुंच बढ़ा दी है। 

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics