Business Featured

ब्यूटी फेस्टिवल ‘ग्‍लैम अप सेल’ फ्लिपकार्ट एप पर लाइव

भारत के स्‍वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट ने मुंबई में से शुरू हो चुके अपने ग्‍लैम अप फैस्‍ट से कई जानी-मानी हस्तियोंइंफ्लुएंसर्सब्रैंड्स और इंडस्‍ट्री एक्‍सपर्ट्स को जोड़ा है। परिणीति चोपड़ाकाजल अग्रवालक्रिस्‍टल डीसूज़ा और भुवन बाम समेत 300 से ज्‍यादा इंफ्लुएंसर्स ने इस इवेंट में हिस्‍सा लिया और पर्पल कार्पेट पर वॉक की। इवेंट में काजल अग्रवाल ने काजलऔर भुवन बाम ने बीबी रेंजजारी कर इस पूरे आयोजन को और भी ग्‍लैमर से भर दिया। इवेंट में हुई पैनल चर्चाओं के जरिए भारत के ब्‍यूटी लैंडस्‍केप के विभिन्‍न पहलुओं के बारे में जानकारी साझा की गई।

इस ऑन-ग्राउंड इवेंट मेंटैक्‍नोलॉजी आधारित फीचर्स जैसे वर्चुअल ट्राइ ऑन और स्किन एनेलाइज़र को प्रदर्शित करने के लिए एक्‍सपीरिएंशियल ज़ोन्‍स बनाए गए थे। रोमांच और मौज-मस्‍ती से भरपूर ग्‍लैम अप फैस्‍ट में इंफ्लुएंसर्स की ऑन-ग्राउंड गतिविधियों जैसे कि मेकओवर बूथ में भागीदारी के लिए एक अलग ज़ोन बनाया गया था। साथ हीकई जाने-माने इंडस्‍ट्री एक्‍सपर्ट्स जैसे मोहित यादव – संस्‍थापकमिनीमैलिस्‍टमेघना अप्‍पारावडायरेक्‍टरई-कॉमर्समेटा इंडियाकेतकी परांजपे – पार्टनरसिक्‍सथ सैंस वैन्‍चर्सरोहित शंकर पार्टनरबेन एंड कंपनीहाएमे डेल वाए संसीरा – एसवीपी बिज़नेस डेवलपमेंट एंड पार्टनरशिप्‍समोडीफेस, लॉरियाल, डेविड थाइबॉड – जनरल मैनेजरकंज्‍यूमर एक्‍सपीरियेंसेज़लॉरियाल इंडिया एवं सुखलीन अनेजासीईओआकाश आनंद– फाउंडर एवं सीईओआइडैम हाउस ऑफ ब्रैंड्सगुड ग्‍लैम ग्रुप तथा फ्लिपकार्ट के वरिष्‍ठ अधिकारीगण – संकल्‍प मेहरोत्रावाइस प्रेसीडेंटफ्लिपकार्ट तथा भरत रामसीनियर वाइस प्रेसीडेंटयूज़र एक्विज़‍िशन एंड रिटेंशनने इस दौरान अपने विचार साझा किए। 

इस आयोजन के बारे में, कंचन मिश्रा, सीनियर डायरेक्‍टर, कंज्‍यूमेबल्‍स (एफएमसीजी), होम एंड जनरल मर्चेंडाइज़, फ्लिपकार्ट ने कहा, फ्लिपकार्ट में हम देशभर में सभी के लिए ब्‍यूटी को सुलभ बनाने के मिशन पर काम कर रहे हैं। हम कई तरह के प्रोडक्‍ट्स और नवीनतम रुझानों की पेशकश करते हुए ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने पर ध्‍यान देते हैं। हमारी व्‍यापक पहुंच और ब्‍यूटी इंडस्‍ट्री की गहन जानकारी ने हमें ट्रैंड-सैवी ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद की है। मुंबई में फ्लिपकार्ट ग्‍लैम अप फैस्‍ट की सफलता देश में डिजिटल ब्‍यूटी रिटेल लैंडस्‍केप को नेतृत्‍व प्रदान करने की दिशा में हमारे अथक समर्पण को दर्शाती है। मार्केटप्‍लेस प्‍लेटफार्म के तौर पर, हम ग्राहकों, ब्रैंड्स, इंफ्लुएंसर्स और अन्‍य कई दिग्‍गजों को एकजुट कर टैक्‍नोलॉजी की मदद से अपने ग्राहकों को शानदार मूल्‍य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्‍लैम अप फै‍स्‍ट और ग्‍लैम अप सेल के आयोजन के साथ ही, हमें पूरा भरोसा है कि हम अपने पार्टनर ब्रैंड्स के सफर को और भी उल्‍लेखनीय बनाने में मददगार साबित होंगे।”

ग्‍लैम अप सेल आगामी 16 से 18 जून के दौरान फ्लिपकार्ट ऐप पर लाइव होगी और ग्राहकों के लिए क्‍येरेटेड कॉस्‍मेटिक्‍सस्किनकेयर तथा अन्‍य कई तरह की पेशकश की जाएंगी। यह 40+ब्रैंड्स को एकजुट करेगा और लाखों ग्राहकों के लिए कॉस्‍मेटिक्‍स, स्किनकेयर, तथा हेयर केयर समेत अन्‍य कई प्रोडक्‍ट्स की विशाल रेंज उपलब्‍ध करायी जाएंगी। साथ ही, टैक्‍नोलॉजी आध‍ारित नए फीचर्स जैसे कि वर्चुअल ट्राइ ऑन, स्किन एनेलाइज़र भी होंगे और देश भर के सभी सर्विस योग्‍य पिन कोडों तक डिलीवरी के लिए एक मजबूत सप्‍लाई चेन भी होगी। ग्‍लैम सेल के दौरान, ग्राहकों को माइग्‍लैम, सीक्रेट टैम्‍पटेशन, लॉरियाल, लैक्‍मे, मामाअर्थ, मिनीमैलिस्‍ट, द मैन कंपनी तथा यार्डले लंडन समेत अन्‍य कई प्रीमियम और D2Cब्रैंड्स आकर्षक कीमतों पर उपलब्‍ध होंगी।