Business • Featured

फ्लिपकार्ट ने ग्‍लैम अप फैस्‍ट ‘ब्‍यूटी एवं ग्रूमिंग’ पेश किया

भारत के स्‍वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट ने खुद को ब्‍यूटी एवं ग्रूमिंग की दुनिया में पसंदीदा मंज़‍िल के तौर मजबूत बनाने की दिशा में प्रयासों को जारी रखते हुए अपना पहला ऑन-ग्राउंड ग्‍लैम अप फैस्‍ट आयोजित करने की घोषणा की है। फ्लिपकार्ट पर साल के इस सबसे प्रतीक्षित शॉपिंग इवेन्‍ट्स में से एक ग्‍लैम अप फैस्‍ट का आयोजन 16 जून को ग्रैंड हयात, मुंबई में शुरू हो रहा है। इस ऑन-ग्राउंड इवेंट के दौरान, ब्‍यूटी के कद्रदानों को मिलेगा अभूतपूर्व अनुभव। इस फैस्‍ट के मंच पर अनेक ब्‍यूटी एवं ग्रूमिंग ब्रैंड्स, सेलीब्रेटीज़के अलावा करीब 300 इंफ्लुएंसर्स भी हिस्‍सा ले रहे हैं जो इस शॉपिंग उत्‍सव को और भी जानदार बनाएंगे।

इस ऑन-ग्राउंड इवेंट में होंगे कई एक्‍सपीरियेंशियल ज़ोन्‍स जिनमें माइग्‍लैम, लॉरियाल, मामाअर्थ, नीविया, मिनीमैलिस्‍ट, लैक्‍मे, ब्रूट एंड बियर्डो जैसे दिग्‍ग्‍ज ब्रैंड्स समेत अन्‍य कई ब्‍यूटी एवं मेकअप कलेक्‍शंस जैसे लिपस्टिक्‍स, फेस सीरम्‍स, फाउंडेशन, फ्रैगरेंस तथा अन्‍य कई वैलनेस प्रोडक्‍ट्स। साथ ही,मोहित यादव, फाउंडर, मिनीमैलिस्‍ट, मेघना अप्‍पराव, इंडिया ई-कॉमर्स हैड, फेसबुक और सुखलीन अनेजा, सीईओ, गुड ग्‍लैम ग्रुप जैसे कई जाने-माने ब्‍यूटी एवं टैक्‍नोलॉजी एक्‍सपर्ट्स भी इस आयोजन में अपने इंटरेक्टिव चैट सेशंस के जरिए जानकारी का आदान-प्रदान करने के साथ-साथ आधुनिक दौर में ब्‍यूटी, पर्सनल केयर तथा टैक्‍नोलॉजी के समागम पर बातचीत करेंगे।

आगामी ग्‍लैम अप फैस्‍ट के बारे में, कंचन मिश्रा, सीनियर डायरेक्‍टर, कंज्‍यूमेबल्‍स (एफएमसीजी), होम एंड जनरल मर्चेंडाइज़, फ्लिपकार्ट ने कहा, ”फ्लिपकार्ट में हमें फ्लिपकार्ट ग्‍लैम अप फैस्‍ट का आयोजन और ऐप पर सेल की शुरुआत करते हुए बेहद खुशी है। इवेंट के दौरान मल्‍टी ब्रैंड लॉन्‍च, विभिन्‍न विषयों पर पैनल चर्चाएं, इमर्सिव ब्रैंड अनुभव और कई रोमांचकारी गठबंधनों को साकार होते देखा जा सकेगा। यह फैस्‍ट देश के समकालीन ब्‍यूटी लैंडस्‍केप में निश्चित ही एक रोमांचकारी घटना है। देशभर में अपने ग्राहकों के लिए ब्‍यूटी एवं लाइफस्‍टाइल शॉपिंग के अनुभवों में अभूतपूर्व मूल्‍यवर्धन करने की अपनी प्रतिबद्धता के चलते, फ्लिपकार्ट की ग्‍लैम अप सेल और ग्‍लैम अप फैस्‍ट इस दिशा में हमारे निरंतर जारी प्रयासों को दर्शाते हैं।”

ग्‍लैम अप सेल आगामी 16 – 18 जून तक फ्लिपकार्ट ऐप पर लाइव होगी और इस दौरान तरह-तरह के कॉस्‍मेटिक्‍स, स्किनकेयर तथा अन्‍य कई प्रोडक्‍ट्स पेश किए जाएंगे। यह आयोजन देशभर के लाखों ग्राहकों के लिए कॉस्‍मेटिक्‍स, स्किनकेयर, न्‍युट्रिशन और हेयर केयर प्रोडक्‍ट्स की विस्‍तृत रेंज समेत ढेरों किस्‍म के ब्‍यूटी एंड पर्सनल केयर प्रोडक्‍ट्स पेश करेगा। साथ ही, होंगे टैक्‍नोलॉजी आधारित फीचर्स जैसे इमेज सर्च, वीडियो कैटलॉग, वर्चुअल ट्राइ-ऑन्‍स, वीडियो कॉमर्स तथा टॉप फिल्‍टर्स, और देशभर के सभी सर्विस योग्‍य पिनकोडों पर डिलीवरी के लिए शानदार सप्‍लाई चेन की सुविधा। यह आयोजन देशभर के ब्‍यूटी कद्रदानों से जुड़ने का इरादा रखता है। इस दौरान, कई पसंदीदा प्रीमियम और डी2सी ब्रैंड्स जैसे मिनीमैलिस्‍ट, माइग्‍लैम, बियर्डो, मामाअर्थ, प्‍योर एसैंस तथा बैला विटा समेत अन्‍य कई आकर्षक डील्‍स लेकर आ रहे हैं।

फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों के लिए ब्‍यूटी एवं शॉपिंग अनुभव में वृद्धि करने के लिए पहली बार ऑन-ग्राउंड ग्‍लैम अप फैस्‍ट की भी तैयारी की है। इस इवेंट में ग्राहकों को तरह-तरह की पेशकश के साथ इमर्सिव एवं इंटरेक्टिव अनुभवों के रूप में अधिकतम वैल्‍यू का लाभ मिलेगा। फ्लिपकार्ट विभिन्‍न ब्रैंड्स, प्रोडक्‍ट्स, शानदार डील्‍स और अनूठे अनुभवों के अलावा टैक्‍नोलॉजी ज़ोन्‍स तथा पैनल चर्चाओं के माध्‍यम से ब्‍यूटी, फैशन और टैक्‍नोलॉजी का जश्‍न बनने का भरोसा दिला रहा है। फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों को अभूतपूर्व वर्चुअल शॉपिंग अनुभवों का लाभ दिलाने के मकसद से, अब तक के सबसे बड़े ब्‍यूटी फेस्टिवल का आयोजन कर ब्‍यूटी लैंडस्‍केप को नए सिरे से परिभाषित करने की तैयारी की है। 

Topics