Business Featured

लियो वन से उच्च-स्तरीय स्कूलों में पढ़ना हुआ आसान

अब आपका बच्चा शहर के नामी और सर्वश्रेस्ठ स्कूल / कॉलेज  में आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सकता है, यह मुमकिन किया है देश के तेजी से बढ़ते एडु – फिनटेक स्टार्टअप लियो1 (लियो वन ) ने।  इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा द्वारा प्रचारित यह स्टार्टअप देश में लगभग 30 लाख से अधिक बच्चो को एजुकेशन फीस फाइनेंसिंग की सुविधा प्रदान कर रहा है और13,000 से ज्यादा एजुकेशन इंस्टीटूशन्स इस स्टार्टअप के नेटवर्क से जुड़े हुए है।

फीस फाइनेंसिंग की इस सुविधा के अंतर्गत, लियो1 (LEO1) आपके बच्चे की पूरे सालभर की फीस  स्कूल को एक बार में दे देता है और पेरेंट्स इस फीस का आसान मासिक किश्तों (जीरो कॉस्ट ईएम्आई) में भुगतान कर सकते है वो भी बिना किसी अतिरिक्त ब्याज के। इसके साथ ही लियो1 (LEO1) से फीस फाइनेंस की सर्विस लेने पर यह बच्चो का एक इन्सुरेंस (बीमा) भी करता है जिससे पेरेंट्स के साथ कोई भी अनहोनी होने पर  बच्चों की पूरी फीस कंपनी देती है ताकि पढाई में कोई रूकावट न आये।

लियो1 (LEO1) के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित गजभिये ने बताया कि “हमारा उद्देश्य देश के हर बच्चे तक क़्वालिटी एजुकेशन पहुँचाना है और यही हर पेरेंट्स का सपना होता कि उसका बच्चा अच्छे से अच्छे स्कूल /कॉलेज  में शिक्षा ले,  लेकिन यह कुछ सीमित परिवारों तक ही संभव हो पाता है क्योकि इसमें सबसे बड़ी बाधा बड़े स्कूलों की फीस होती है । हमने लियो1 में पेरेंट्स की  इसी समस्या का हल निकाला है और हमारे साथ जुड़कर वो अपने बच्चो कि फीस का आसान मासिक किश्तों पर बिना किसी अतिरिक्त ब्याज से चुका सकते है और यह उतना ही सरल है जैसे आप कोई मोबाइल / टीवी या फ्रिज फाइनेंस कराते है”।

कंपनी ने इसके साथ ही अपनी तरह का पहला मल्टीपर्पस  एजुकेशन कार्ड लियो1 कार्ड भी बच्चो के लिए बनाया है जिससे वो अपनी फीस भर सकते है, टूशन फीस भर सकते है, कोई ऑनलाइन कोर्स खरीद सकते है या फिर स्कूल / कॉलेज कि अन्य तरह की एक्टिविटी का पेमेंट भी कर सकते है।  हर पेमेंट पर रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते है जिन्हे आप अपने नेक्स्ट ट्रांसक्शन में उपयोग कर सकते है।