Business Featured

अनमोल इंडिया लिमिटेड ने किया एक्सपांशन और ग्रोथ कमिटी का गठन

अनमोल इंडिया लिमिटेड (BSE: 542437, NSE: ANMOL) ने हाल ही में यह घोषणा की है कि उनके द्वारा कंपनी में एक ‘एक्सपांशन और ग्रोथ कमिटी’ का गठन किया गया है। इस कमिटी का मुख्य उद्देश्य केमिकल और स्टील संबंधी उत्पादों के क्षेत्र में ख़ास तौर पर आयरन ओर, आयरन पेलेट, मेट कोक आदि में नए अवसरों को तलाशना होगा।

यह कमिटी नए उत्पादों ने निवेश और नए क्षेत्रों में विस्तार पर अपना ध्यान केन्द्रित करेगी। यह नवगठित कमिटी केमिकल और स्टील के क्षेत्र में स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप और कोलैबोरेशन्स स्थापित करने का प्रयास करेगी। यह विस्तार कंपनी के विकास के लिए नए आयाम खोलेगी क्योंकि अभी विश्वभर में स्टील और केमिकल संबंधी उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।

आगे कंपनी ने कहा कि, “स्टील और केमिकल उत्पादों के बाज़ार में नए अवसर तलाशने के साथ ही हम अपने मौजूद क्लाइंट बेस के साथ तालमेल को मज़बूत करते हुए, हम अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं और ग्लोबल ट्रेडिंग अरेना में अपनी उपस्थिति को और मज़बूत करना चाहते हैं।”

अनमोल इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं श्री विजय गोयल जिनके पास कोयला उद्योग के क्षेत्र में काम करने का 37 साल का अनुभव है। हाल ही में आईएसबी के पूर्व छात्र श्री चक्षु गोयल भी कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स में शामिल हुए हैं और कंपनी से जुड़ने के बाद से उन्होंने कई प्रकार की डिजिटल पहल की शुरुआत की है जिससे कंपनी को और आगे बढाया जा सके।

अनमोल ने कोल आयात, व्यापार और विक्रय के क्षेत्र में एक अपना विशेष स्थान बनाया है और अपनी शुरुआत से अब तक की एक बेहतरीन बढ़त की कहानी लिखी है। कंपनी ने पूरे देशभर में 100 से ज्यादा स्थानों पर कार्य करते हुए अपने कई क्लाइंट का भरोसा और विश्वास जीता है। अब कंपनी एंड-टू-एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट को कमोडिटी व्यवसाय में लागू करते रिसर्च, ग्लोबल सौर्सिंग स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल करते हुए समुद्री माल का आदान प्रदान, कार्गो हैंडलिंग और बीमा, फंड मैनेजमेंट, इनलैंड लॉजिस्टिक और अंतिम छोर तक डिलीवरी आदि सेवाएं भी अपनी विस्तार योजना के तहत भी प्रदान करेगी।

कंपनी रणनीतिक विविधिकरण पर केन्द्रित है जिसमें अपने पोर्टफोलियो और क्षेत्र का विस्तार शामिल है ताकि कंपनी की सेल्स में बढ़त हो और देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी सेवाएं प्रदान करने का रणनीतिक फायदा कंपनी को मिल सके और साथ ही कंपनी को फ्लेक्सिबिलिटी, अडापटेबिलीटी और बेहतर नेगोशियेशन पॉवर भी मिले।

अपनी इस पहल को लेकर अनमोल इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री चक्षु गोयल ने बताया कि, “दीर्घकालिक सफलता के लिए रणनीतिक विविधिकरण बेहद महत्वपूर्ण होता है। अपने व्यवसाय को कई क्षेत्रों में विस्तृत करने से हम किसी एक उत्पाद या सेवा पर अपनी निर्भरता को कम करते हुए, अपने जोखिम भी घटा सकते हैं और अपने वित्तीय प्रदर्शन को और सुदृढ़ कर सकते हैं। साथ ही, इस प्रकार का कदम हमें नए अवसरों को तलाशने में और अपने राजस्व को और बढाने के नए रास्तों तक पहुँचने में भी मदद करेगा।

हमारा रणनीतिक विविधिकरण का निर्णय हमारी मौजूदा शक्तियों और करारों पर आधारित है। नई कमोडिटीज को तलाशते समय हम इस बात का ध्यान रखेंगे की ऐसे उत्पाद बाज़ार में लाएं जो हमारे मौजूदा ग्राहकों को बेचे जा सकें या उनके उद्योगों में उनके लिए उपयोगी हों। इससे नये बाजारों में प्रवेश करना हमारे लिए आसान होगा। इसके अतिरिक्त, हम उन उत्पादों को प्राथमिकता देंगे जिनकी ज़रूरत हमारे मौजूदा विश्व-स्तरीय सप्लायर आसानी से जब भी संभव हो तब पूरी कर सकते हैं। बहुत ध्यानपूर्वक और नाप तोलकर किये हुए विविधिकरण से हम अपने रिस्क को कम करते हुए, अपने वित्तीय प्रदर्शन को सुदृढ़ कर सकते हैं और अपने मूल सिद्धांतों से जुडी नई विकास की राह पर चल सकते हैं। “

अनमोल इंडिया लिमिटेड बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड है। कंपनी अपने सभी शेयर होल्डर को दीर्घकाल में अच्छी वैल्यू देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी पारदर्शी और नैतिक व्यवसाय प्रथाओं में विश्वास करती है और कॉर्पोरेट गवर्नेंस के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए समर्पित है।