क्या होगा, जब आपका सबसे बड़ा फैन आपका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाये? जब एक जुनूनी, डाई-हार्ड फैन अपने सबसे पसंदीदा सुपरस्टार से मिलता है, तब एक के बाद एक कई अनदेखी एवं अनिश्चित घटनायें होती हैं, और जिनकी वजह से सुपरस्टार और फैन दोनों में मुकाबला शुरू हो जाता है। डिज़्नी+हॉटस्टार ‘सेल्फी’ के साथ लेकर आया है एक मजेदार सफर, जिसमें अक्षय कुमार एक सुपरस्टार विजय कुमार का किरदार निभायेंगे और इमरान हाशमी ओम प्रकाश अग्रवाल के रूप में एक फैन की भूमिका में नजर आयेंगे। इन दोनों के अलावा डायना पेंटी और नुशरत भरूचा प्रमुख किरदारों को निभायेंगे। राज मेहता द्वारा निर्देशित एवं धर्मा प्रोडक्शन्स, मैजिक फ्रेम्स, पृथ्वीराज प्रोडक्शन्स एवं केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘सेल्फी’ अब एक्सक्लूसिव रूप से डिज़्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
रिलीज के बारे में बताते हुये अक्षय कुमार ने कहा,“भारत जैसे देश में जहां पर सितारे प्रशंसकों से मिले ढेर सारे प्यार के आधार पर बनते हैं, ‘सेल्फी’ एक ऐसी फिल्म है, जिसमें एक फैन और स्टार के सफर को एक बिल्कुल अलग नजरिये से दिखाया गया है। म्यूजिक, इमोशन्स, केमेस्ट्री और फिल्म की पूरी कहानी मजेदार है। मैं बहुत खुश हूं कि यह फिल्म डिज़्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है और दुनिया भर के ढेरों दर्शकों तक पहुंचेगी।”
इमरान हाशमी ने फिल्म के बारे में बताते हुये कहा, “मेरा मानना है कि यह फिल्म सभी प्रशंसकों के लिये एक ट्रिब्यूट है और मैं उन सभी को यह फिल्म समर्पित करना चाहूंगा। यह फिल्म एक ऐसे प्रशंसक की जर्नी है, जो अपने पसंदीदा सुपरस्टार के साथ सिर्फ एक सेल्फी लेना चाहता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक सेल्फी एक जबरदस्त सफर में बदल जाती है। मैं लोगों को डिज़्नी+हॉटस्टार पर एक बार फिर से यह फिल्म दिखाने के लिये उत्साहित हूं।”
~ ‘सेल्फी’ के साथ मजेदार कॉमेडी ड्रामा का आनंद उठाने के लिये तैयार हो जाईये,
एक्सक्लूसिव रूप से सिर्फ डिज़्नी+हॉटस्टार पर ~












Add Comment