Business Featured

फ्लिपकार्ट ने एसी एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू

भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर पुराने एयर कंडीशनरों के लिए एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने की आज घोषणा की। यह ऑफर ग्राहकों को अपने पुराने (उपयोग किए गए) एसी को सर्वोत्तम मूल्य पर एक्सचेंज करने के लिए आसान और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। यह प्रोग्राम सभी तरह के एयर कंडीशनर पर लागू होगा। ग्राहक अपने पुराने एसी को बदलने में सक्षम होंगेभले ही वे कहीं से भी खरीदे गए हों और इस ऑफर को देश भर में फ्लिपकार्ट की पहुंच वाले सभी पिन कोड वाले इलाकों में शुरू किया जाएगा। यह पहल सर्कुलर अर्थव्यवस्था में योगदान करने के फ्लिपकार्ट समूह के निरंतर प्रयास के अनुरूप हैजिसमें ग्राहकों को उद्योग में सर्वश्रेष्ठ मूल्य प्रदान किया जाता है और ऑफर के माध्‍यम से विक्रेताओं को अपना व्यवसाय बढ़ाने में सक्षम बनाता है।

देश में एयर कंडीशनर के रीसेल के बारे में आशंकाओं और अनभिज्ञता के मद्देनजर अपनी गहरी और व्यापक ग्राहक अंतर्दृष्टि के आधार परफ्लिपकार्ट का एसी एक्सचेंज प्रोग्राम ग्राहकों को अपने पुराने एसी को फ्लिपकार्ट पर अपनी पसंद के नए एयर कंडीशनर से सर्वोत्तम मूल्य पर बदलने के लिए एक सुविधाजनक और सरल प्रक्रिया प्रदान करता है। ग्राहकों की सुविधा के लिएफ्लिपकार्ट अपने भागीदारों के साथ मिलकर पूरे भारत में पहुंच के साथ परेशानी मुक्‍त डोरस्टेप पिकअप की पेशकश कर रहा है और समिति अवधि के लिए विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त अनइंस्‍टॉलेशन सेवा की भी पेशकश कर रहा है।

5 साल पहले खरीदे गए एयर कंडीशनर की तुलना में 25% अधिक ऊर्जा कुशल नए बीईई (ऊर्जा दक्षता ब्यूरो) 2022 रेटेड एयर कंडीशनर में अपग्रेड करने से एसी को चलाने का खर्च कम करने में मदद मिलेगी, जिसके परिणामस्‍वरूप ग्राहक ज्‍यादा बचत करने में सक्षम होंगे।

देश में एयर कंडीशनरों के बढ़ते उपयोग से काफी मात्रा में स्क्रैप पैदा हो रहा है। पुराने एसी के अविवेकपूर्ण निपटान से अपशिष्ट उत्पन्न होता है जो मिट्टी, पानी और हवा को दूषित करता है। टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध होने के नाते फ्लिपकार्ट ने उत्पन्न स्क्रैप के सुरक्षित और जिम्मेदार निपटान को सुनिश्चित करने के लिए प्रमाणित ई-कचरा रीसाइक्लिंग कंपनियों के साथ साझेदारी की है।

इस प्रोग्राम के लॉन्‍च पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और न्यू बिज़नेस के प्रमुख, आदर्श मेनन ने कहा, ‘‘आने वाले गर्मी के मौसम में देश भर में काफी संख्‍या लोग अपने एयर कंडीशनिंग उपकरणों को खरीदना और अपग्रेड करना चाहते हैं। पिछले कुछ वर्षों से एयर कंडीशनर्स की रीसेलिंग का बाज़ार निरंतर बढ़ रहा है जो बेहद असंगठित है और इसे नेविगेट करना मुश्किल है। फ्लिपकार्ट पर एसी एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से हमारा उद्देश्य इस प्रक्रिया को आसान बनाना है और पुराने एयर कंडीशनर को अनइंस्‍टॉल करने जैसी परेशानियों को दूर करना है, ताकि उत्पाद के सर्वोत्तम मूल्य, सुविधा और तलाश का एंड-टू-एंड समाधान पेश किया जा सके। फ्लिपकार्ट समूह में हमारा निरंतर प्रयास है कि हम नवीन तकनीक-सक्षम समाधान लाएं और रीयूज़ेबिलिटी एवं जिम्मेदार रीसाइक्लिंग को सक्षम करें जो टिकाऊ अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अपरिहार्य हैं।’’