Business Featured

न्युवोको प्लांट में रक्तदान शिविर लगा

न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत की पांचवीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी और पूर्वी भारत में अग्रणी सीमेंट कंपनी, के चित्तौड़ सीमेंट प्लांट (सीसीपी), भवालिया ने श्री सांवलियाजी राजकीय अस्पताल, चित्तौड़गढ़ और पारस ब्लड बैंक, जोधपुर के सहयोग से प्लांट परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। न्युवोको ने इस पहल के माध्यम से बड़े पैमाने पर समाज के लिए ‘‘रक्तदान महादान‘‘ के एक नेक काम को बढ़ावा दिया। इस शिविर के दौरान लगभग 300 यूनिट रक्त के प्रारंभिक लक्ष्य के साथ कर्मचारियों और उनके परिवारों, साथ ही अनुबंधित श्रमिकों और न्युवोको के कुछ प्रमुख हितधारकों के भारी समर्थन एवं सहयोग से 450 मिलीलीटर की 346 यूनिट रक्त को एकत्र किया गया।

शिविर का शुभारंभ चित्तौड़ सीमेंट प्लांट के प्लांट हेड श्रीमती और श्री जितेंद्र जैन ने प्रमुख संयंत्र प्रबंधन की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया। श्री जीतेंद्र जैन के उद्घाटन भाषण में रक्तदान के महत्व पर जोर दिया गया और सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों से रक्तदान में भाग लेने का आग्रह किया। दोनों ने स्वेच्छा से रक्तदान करने की इच्छा जताई और शिविर को आरंभ करने की घोषणा की।

शिविर के समापन समारोह में श्री जितेंद्र जैन ने टिप्पणी की, “रक्तदान एक जीवन रक्षक निर्णय है। सर्जरी, दुर्घटनाओं से बचने और जीवन को बचाने के लिए रक्त की आवश्यकता होती है। न्युवोको हमेशा से समाज के लिए सार्थक काम करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और चित्तौड़ सीमेंट प्लांट के हितधारकों की आज की भागीदारी इसे प्रदर्शित करती है। एक सफल सभा और एक उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए आयोजन टीम को शुभकामनाएं।‘‘

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics