Business Featured

पॉलिसीबाजार स्टोर का जागरूकता अभियान

पॉलिसीबाजार स्टोर लोगों के इंश्योरेंस खरीदने के तरीके को बदल रहे हैं। अब ग्राहक 50+कंपनियों से ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसी की तुलना करने के लिए पास के पॉलिसीबाजार स्टोर में जा सकते हैं। इतना ही नहीं पॉलिसीबाजार स्टोर ग्राहकों को क्लेम, सर्विस और रिन्यूल्स से संबंधी प्रश्नों में भी सहायता प्रदान करते है।

पॉलिसीबाजार स्टोर 50+ शहरों में मौजूद हैं। जिसमें से ज्यादातर स्टोर टियर 2 और 3 शहरों में हैं। टियर 2 और 3 शहरों में रहने वाले ज्यादातर ग्राहक पॉलिसी की बेहतर समझ के लिए भौतिक बैठक की तलाश में रहते है। टियर 2और 3 के शहरों के पॉलिसीबाजार स्टोर में 5000+ग्राहक पूछताछ के लिए आते है।

पॉलिसीबाजार के सीईओसरबवीर सिंह  ने कहा कि “50+ शहरों में पॉलिसीबाजार के ऑफलाइन स्टोर हैं और हम 100+ स्थानों तक विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। इन स्टोर्स का विस्तार का करने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को इंश्योरेंस संबंधी समस्याओं का समाधान करना है, साथ ही ग्राहकों मे अधिक विश्वास पैदा कर प्रत्येक घर तक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। पॉलिसीबाजार स्टोर भारत में इंश्योरेंस की पहुंच को बढ़ाने में मदद कर रहें ये एक वन स्टॉप शॉप है जो आपकों आपके घर के पास  आपकों वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है”।

इसके अलावा, ऑनलाइन विज़िट करने वाले ग्राहक आगे की सहायता के लिए स्टोर्स तक भी पहुंचते हैं। सर्वे के आधार पर टियर 2 और 3 के शहरों में पॉलिसीबाजार स्टोर्स पर आने वाले 10 में से 6 ग्राहकों ने योजनाओं का पता लगाने के लिए पॉलिसी-बाज़ार वेबसाइट का दौरा किया था लेकिन शारीरिक रूप से मिलने में ज्यादा सहज थे।

टियर 2 और 3 के शहरों में जहां इंटरनेट की पहुंच अभी भी कम है, ऐसे स्थान पर भी पॉलिसीबाजार स्टोर की आसान पहुंच के कारण पॉलिसीबाजार स्टोर पर आने वाले 50% से ज्यादा ग्राहक पहली बार इंश्योरेंस खरीदने की योजना बना रहे है।

इंश्योरेंस खरीदने को लेकर पूछताछ के लिए पॉलिसीबाजार स्टोर पर जाने वाले 2 में से 1 ग्राहक पॉलिसीबाजार स्टोर पर बातचीत के बाद ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं।

पॉलिसीबाजार स्टोर ग्राहकों के प्रश्नों को हल करने, ग्राहकों को शिक्षित करने में मदद करते हैं जो आगे इंश्योरेंस खरीदने के लिए ग्राहकों के विश्वास को बनाने में मदद करते हैं। सर्वे के अनुसार 30% ग्राहक सर्विस से संबंधित पूछताछ के लिए स्टोर पर जाते हैं, साथ ही अन्य प्रोडक्ट्स के लिए एक नई पॉलिसी  की खरीदारी करते हैं।

टियर 2-3 शहरों के स्टोर से बाहर काम करने वाले एजेंट स्थानीय इंश्योरेंस एडवाइजर के रूप में काम करते है। साथ ही स्थानीय स्तर पर सभाओं की मेजबानी कर लोगों को इंश्योरेंस के प्रति शिक्षित करने और योजनाओं की तुलना करने आदि को लेकर जागरूक करते है।

पॉलिसीबाजार स्टोर विज्ञापन, क्लेम, पॉलिसी की हार्ड कॉपी आदि के लिए भी सर्विस सहायता प्रदान करते हैं। पॉलिसीबाजार स्टोर पर आने वाले लोगों में से35% ग्राहको के प्रश्न सर्विस संबंधी थे।

पॉलिसीबाजार स्टोर पर आने वाले 10 में से 7 ग्राहकों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है। जिसमें से टियर 2 और 3 शहरों में से आने वाले 95 प्रतिशत ग्राहक पुरूष है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics