विमेन्स वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर (WWCOTY)2023 की जूरी ने निसान एक्स-ट्रेल के तेरहवें एडिशन को बैस्ट लार्ज एसयूवी 2023 के खिताब से सम्मानित किया है।
विमेन्स वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर (WWCOTY) ने, जो कि अपनी तरह का इकलौता इंटरनेशनन अवार्ड है जिसे महिला ऑटोमोटिव जर्नलिस्टों द्वारा दिया जाता है, एक्स-ट्रेल को स्पेशियसनैस, सहज ड्राइविंग तथा इलैक्ट्रिफाइड पावरट्रेन, ई-पावर जैसी खूबियों के लिए काफी पसंद किया है।
इस पुरस्कार के बारे में, मकोटो उचिडा, सीईओ, निसान ने कहा, ”हमें खुशी है कि विमेन्स वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर (WWCOTY)की जूरी ने निसान एक्स-ट्रेल को सर्वश्रेष्ठ लार्ज एसयूवी के तौर पर पुरस्कृत किया है। एक्स-ट्रेल हमारा फैमिली एसयूवी आइकॅन है, जो पिछले करीब 20 वर्षों से लगातार अपनी धाक बनाए हुए है। इसने अपनी मूल पहचान को बरकरार रखते हुए अपने शानदार एसयूवी लुक्स, एडवांस और एफिशिएंट ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन्स तथा व्यावहारिकता के धरातल पर लचीलेपन जैसी खूबियों को बनाए रखा है जो मिलकर इसे फैमिली एडवेंचर्स के लिहाज़ से बेहतरीन बनाती हैं। हमने इसकी डिजाइन और डेवलपमेंट प्रक्रिया के दौरान अपनी महिला ग्राहकों के सुझावों को हमेशा ध्यान में रखा, और यही वजह है कि हमें इस बात का गर्व है कि दुनियाभर की प्रतिष्ठित महिला ऑटोमोटिव जर्नलिस्टों की जूरी ने एक्स-ट्रेल की विशिष्टताओं को पहचाना और इन्हें सम्मान के लायक घोषित किया है।”
एलायंस CMF-C प्लेटफार्म पर विकसित, नई एक्स-ट्रेल का मस्क्युलर डिजाइन और उन्नत टैक्नोलॉजी और साथ ही, ई-पावर टैक्नोलॉजी तथा ट्विन-मोटर e-4ORCEऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम इसे आसान ईवी ड्राइव खूबियों से लैस बनाते हैं। नई एक्स-ट्रेल पांच या सात सीटर के तौर पर उपलब्ध है, और यह बड़े परिवार या दोस्त मंडली के लिए सुविधाजनक विकल्प साबित होती है। इलैक्ट्रिफाइड सेवन-सीटर एसयूवी के रूप में, नई एक्स-ट्रेल अपने वर्ग में अनूठी पेशकश है।
e-पावर निसान का इनोवेटिव ड्राइव सिस्टम है जो बिना रीचार्ज के ईवी-ड्राइव का अहसास देता है। नई एक्स-ट्रेल के ई-पावर सिस्टम में हाइ-हाउटपुट बैटरी और पावरट्रेन का मेल वेरिएबल कम्प्रेशन रेशियो पेट्रोल इंजन, पावर जेनरेटर, इन्वर्टर और 150kW फ्रंट इलैक्ट्रिक मोटर के साथ कराया गया है। इसके अनूठे पावरट्रेन के चलते व्हील्स को इलैक्ट्रिक मोटर से ही पावर मिलती है जो एक्सलरेटर के दबाव के साथ ही तत्काललीनियर रिस्पॉन्स में बदलती है।
एक्स-ट्रेल ने निसान के दुनियाभर में सबसे सफल वाहनों के तौर पर अपनी पहचान बनायी है, जो 100 से अधिक मार्केट्स में उपलब्ध है और पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से फैमिली एडवेंचर्स का पर्याय बन चुकी है। चौथी पीढ़ी की एक्स-ट्रेल में उन तमाम खूबियों को जोड़ा गया है जो एक्स-ट्रेल की पिछली पीढ़ियों में शामिल रही हैं।
सर्वश्रेष्ठ लार्ज एसयूवी के तौर पर सम्मानित, एक्स-ट्रेल को विमेन्स वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर (WWCOTY), बैस्ट कार ऑफ द ईयर 2023 के तौर पर चुना गया है, जिसकी घोषणा 8 मार्च को की जाएगी।













Add Comment