आईएएपीआई एक्सपो 2023 – भारत के अम्यूज़मेंट, लीज़र और एंटरटेनमेट इंडस्ट्री की विशेष व्यापारिक प्रदर्शनी के 21वें संस्करण का आयोजन इस साल मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में करने की तैयारियाँ पूरी हो गई है ! यह प्रदर्शनी 1 से 3 मार्च 2023 तक आयोजित होगी। इसमें इस इंडस्ट्री से जुड़ी सभी प्रमुख भारतीय कंपनियों और ब्रैंड्स को विभिन्न वर्गों के सामने अपने नए प्रॉडक्ट्स, ऑफर और तकनीक के प्रदर्शन का मौका मिलेगा। इस तीन-दिवसीय प्रदर्शनी को सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) मंत्रालय, भारत सरकार का सहयोग प्राप्त है। उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं मध्य प्रदेश पर्यटन एक्सपो के प्रतिष्ठित पार्टनर स्टेट हैं।
श्री राजीव जलनापुरकर,चेयरमैन, आईएएपीआई ने कहा, “इंडियन एसोसिएशन ऑफ अम्यूज़मेंट पार्क्स एंड इंडस्ट्रीज (आईएएपीआई) का चेयरमैन होने के नाते, मैं हमारे देश के पर्यटन क्षेत्र की वृद्धि में अम्यूज़मेंट इंडस्ट्री के महत्व पर रौशनी डालना चाहता हूं। हमारा संस्थान भारत में अम्यूज़मेंट इंडस्ट्री के विकास को तेजी देने एवं इसे सहयोग करने में अहम भूमिका निभाता है। हमारा मिशन उद्योग-अग्रणी संसाधन मुहैया कराना, एक सहयोगी समुदाय को बढ़ावा देना, और नवाचार का प्रचार करना है। गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित मनोरंजन अनुभवों की लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ, भारत में अम्यूज़मेंट इंडस्ट्री के भविष्य में अपार संभावनायें हैं। आईएएपीआई में, हम इस आकर्षक इंडस्ट्री का नेतृत्व करके गर्व महसूस करते हैं। इस इंडस्ट्री में अनंत संभावनाएं हैं और इसका भविष्य बेहद उज्जवल है।”
श्री निर्मलसिंह राणा, चेयरमैन, आईएएपीआई ट्रेड शो ने कहा, “हम आईएएपीआई अम्यूज़मेंट एक्सपो के 21वें संस्करण की मेजबानी करने के लिए बेहद उत्साहित हैं! हम 3 साल बाद वापस लौटे हैं और इस साल रोमांच पहले से कहीं ज्यादा है। भारत का अम्यूज़मेंट उद्योग बहुत तेजी से बढ़ रहा है और हमने दुनिया भर से रिकॉर्ड बूथ रिजर्वेशन देखे हैं। हम अपने सदस्यों की शानदार रुचि और पूरे उपमहाद्वीप से ढेर सारा अम्यूज़मेंट आकर्षण देखने की कल्पना कर रहे हैं।”
श्री योगेश डांगे, वाइस चेयरमैन, आईएएपीआई ट्रेड शो ने कहा, “इस प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जहां समूची इंडस्ट्री एक छत के नीचे आ सके। इस उद्योग से संबंधित विभिन्न रिसर्च रिपोर्ट में थीम पार्क टूरिज्म मार्केट की 2022 में मौजूदा कीमत 49.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। 2032 तक थीम पार्क टूरिज्म मार्केट का मूल्य 166.67 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ने की संभावना दर्शाई गई है। 2022 और 2032 के बीच इस मार्केट का मूल्य 13% सीएजीआर की दर से बढ़ने की संभावना है।
मार्केट के इसी संभावित विकास को पहचानते हुए आईएएपीआई का लक्ष्य इंडस्ट्री के सभी सदस्यों को एक मंच पर एकत्रित करना और इस विकास में भागीदार बनाने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करना है!”
इंडियन एसोसिएशन ऑफ अम्यूज्मेंट पार्क्स ऐंड इंडस्ट्रीज (आईएएपीआई) की ओर से आयोजित होने वाली यह प्रदर्शनी विभिन्न कारोबारों, जैसे कि अम्यूजमेंट और थीम पार्क, वॉटर पार्क और आईएसी ऑपरेटर. आर्किटेक्ट, रिसॉटर्स, होटल श्रृंखला सरकारी अधिकारी, रियल स्टेट और मॉल डेवलपर, नगर निकाय और स्थानीय अधिकारी, सलाहकार, म्यूजियम, साइंस सेंटर, ऐतिहासिक और पर्यटन संबंधी आकर्षणों के मुद्दों पर निर्णय करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारी से जुड़े प्रोफेशनल्स को आकर्षित करेगी। यह ट्रेडशो नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका सहित भारतीय उपमहाद्वीप के उद्योग पेशेवरों की जरूरतों को पूरा करता है।
यह प्रदर्शनी 14 देशों के 135 से अधिक प्रदर्शकों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इन देशों में बुल्गारिया, कनाडा, चीन, जर्मनी, हांग कांग, भारत, इटली, लिचेंस्टेन, सिंगापुर, ताईवान, नीदरलैंड, यूएई,यूनाइटेड किंगडम, यूएसए शामिल हैं। इस प्रदर्शनी में इंडस्ट्री द्वारा पेश विभिन्न प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज को एक ही छत के नीचे लाया जाएगा। इसमें अंतिम उपभोक्ताओं के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म से व्यापार का एक आदर्श माहौल मिलेगा, जिसमें इंडस्ट्री के सदस्य विकास के लिए नए-नए रास्तों की खोज कर सकेंगे। व्यापारिक लेनदेन के अलावा इंडस्ट्री में कई विदेशी भागीदारों की ओर से इंटरनेशनल ट्रेंड्स का प्रदर्शन क्या जाएगा।
श्री राजेश अरोड़ा, रीजनल चेयरमैन- नॉर्थ ने कहा, “भारत का अम्यूज़मेंट पार्क उद्योग अभी अपनी शैशवावस्था में है। देश में उच्च गुणवत्ता के अम्यूज़मेंट पार्कों की कमी को देखते हुए इस इंडस्ट्री में विकास की काफी क्षमता और संभावना है। आईएएपीआई का उद्देश्य देश भर में इस इंडस्ट्री से जुड़े सभी सदस्यों को एक छत के नीचे लाना है, जिससे कि वे तेजी से बढ़ते मार्केट में अपना योगदान दे सकें। अभी तक हमें इस साल आयोजित होने वाले इवेंट के प्रति काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। हमें उत्तर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों की ओर से इवेंट में भागीदारी के कई अनुरोध और रजिस्ट्रेशन मिले हैं। ये प्रतिनिधि इस क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों और वेंडर्स से मिलने, उनसे नेटवर्किंग करने और उनसे सीखने का अवसर मिलने के मौके का इंतजार कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “इंडियन अम्यूज़मेंट एक्सपो इंडस्ट्री में किसी के लिए भी एक आवश्यक कार्यक्रम है। यह नए-नए उत्पादों को देखने, दूसरे पेशेवरों के साथ नेटवर्किंग करने, और लेटेस्ट ट्रेंड्स एवं घटनाक्रमों के बारे में जानने के लिए अनूठा अवसर प्रदान करता है। यह व्यावसाय को अगले स्तर पर ले जाने के लिए एक शानदार मंच है और इस आकर्षक एवं लगातार बदल रहे इस उद्योग में हमेशा आगे बने रहने की तलाश कर रहे किसी भी व्यक्ति के लिए एक बहुमूल्य संसाधन है।”













Add Comment