बेला कासा फैशन एंड रिटेल लिमिटेड की शनिवार को सीतापुरा स्थित एक होटल में डीलर्स मीट आयोजित की गई। डीलर्स मीट स्प्रिंग समर सीजन2023 के लिए बेला कासा के नए प्रॉडक्ट्स के पांच सौ से अधिक वेरिएंट्स पेश किए गए। बेला कासा फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के चेयरमैन हरीश गुप्ता ने बताया कि देश•ार से सौ से अधिक डीलर्स स्प्रिंग समर सीजन बुकिंग में आए, जिनका कंपनी को जोरदार समर्थन मिला। बेला कासा फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गुप्ता ने बताया कि नई दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखण्ड सहित देश•ार से डीलर्स आए। बेला कासा फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के डायरेक्टर गौरव गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल के बीते दो साल के बाद कंपनी को 35 प्रतिशत से अधिक की आॅर्डर बुकिंग में ग्रोथ मिली। बेड शीट्स, रजाइयां, दोहर और शीटिंग के नए कलर और डिजाइंस की डीलर्स ने सराहना करते हुए कहा कि बेला कासा के कस्टमर नहीं फैन होते है। गुप्ता ने बताया कि कंपनी के तीनों प्लांट की डीलर्स को विजिट करवाई गई। डीलर्स के लिए शाम को कल्चरल इवेंट आयोजित की गई। राजस्थानी लोकगीतों का डीलर्स ने जमकर आनंद लिया। इसी के साथ डीलर्स को सर्टिफिकेट के साथ गिफ्ट दिए गए।












Add Comment