भारत की पहली स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर और अपनी शुरुआत से सबसे बड़ी निर्यातक ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने आज 5,68,500 रुपये ( एक्स—शोरूम) की शुरुआती कीमत में नई ग्रैंड i10 नियोस को लॉन्च किया। नई पीढ़ी के लिए परफेक्ट इस हैचबैक कार में स्पोर्टी एवं ट्रेंडी डिजाइन, बेस्ट-इन क्लास सेफ्टी फीचर्स और इनोवेटिव मोबिलिटी की खूबियां हैं। नई ग्रैंड i10 नियोस भारत के डायनामिक युवाओं के मोबिलिटी एक्सपीरियंस को नई ऊंचाई देगी।
नई ग्रैंड i10 नियोस के लॉन्च के मौके पर ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ श्री उनसू किम ने कहा, ‘बेस्ट-इन क्लास सेफ्टी फीचर्स, स्पोर्टी व यूथफुल एक्सटीरियर एवं ट्रेंडी अपील को बढ़ाने वाले स्टाइलिश इंटीरियर और अतिरिक्त सहूलियत के साथ एजिलिटी, इनोवेशन एवं सस्टेनेबिलिटी के नए युग में कदम रखते हुए भारत के उत्साही युवाओं को ‘मोर टु लाइफ’ का अनुभव देते हुए नई ग्रैंड i10 नियोस को परफेक्शन के लिए डिजाइन किया गया है। नई ग्रैंड i10 नियोस की लॉन्चिंग ह्यूंडई की फिलॉसफी ‘बियॉन्ड मोबिलिटी’ को मजबूती देने और भारत में युवा ग्राहकों की रुचि को समझने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है। आरडीई के अनुकूल एवं ई20 ईंधन के लिए तैयार इंजन जैसी फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी, खास डिजाइन, शानदार लुक और अद्वितीय सुरक्षा के वादे के साथ नई ग्रैंड i10 नियोस हाई-वैल्यू, क्लीन और सुरक्षित मोबिलिटी एक्सपीरियंस के नए युग की शुरुआत है।
नई ग्रैंड i10 नियोस असाधारण ड्राइविंग कंफर्ट और एक बेहतर राइड एक्सपीरियंस देती है, जिसमें मैकफर्सन स्ट्रट फ्रंट सस्पेंशन सेटअप और रियर में एक कपल्ड टॉर्शन बीम एक्सल के साथ-साथ गैस टाइप शॉक एब्जॉर्बर भी है। इसके अलावा, पर्याप्त ड्राइविंग आत्मविश्वास और ब्रेकिंग परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने के लिए नई ग्रैंड i10 नियोस को फ्रंट में डिस्क ब्रेक से लैस किया गया है।
नई ग्रैंड i10 नियोस को 6 मोनोटोन कलर ऑप्शंस- पोलर व्हाइट, टाइटन ग्रे, टाइफून सिल्वर, स्पार्क ग्रीन (न्यू एंड एक्सक्लूसिव), टील ब्लू और फायरी रेड केसाथ ही 2 डुअल टोन कलर ऑप्शंस – ब्लैक रूफ के साथ स्पार्क ग्रीन (नया) और ब्लैक रूफ के साथ पोलर व्हाइट में पेश किया गया है।
नई ग्रैंड i10 नियोस 3 साल या 100000 किमी तक की वारंटी प्रदान करती है, जिसे 7 साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, नई ग्रैंड i10 नियोस के साथ 5 साल तक के लिए फ्लैगशिप शील्ड ऑफ ट्रस्ट रनिंग रिपेयर पैकेज और शील्ड ऑफ ट्रस्ट सुपर मेंटेनेंस पैकेज भी मिलता है। नई ग्रैंड i10 नियोस में वैल्यू, कंफर्ट, एडवांस्ड सेफ्टी और रखरखाव की न्यूनतम लागत की सुविधा मिलती है, जो इसे आज की टेक-सैवी और वैल्यू-सीकिंग जनरेशन के लिए एक आदर्श विकल्प बनाते हैं। ह्यूंडई के “बियॉन्ड मोबिलिटी” विजन के तहत, कंपनी भारतीय बाजार में ग्राहकों को अगली पीढ़ी की ड्राइविंग और व्हीकल-ऑनरशिप का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। MyHyundai एप का उपयोग करके एक क्लिक के साथ ह्यूंडई फीचर्स का भी अनुभव किया जा सकता है।













Add Comment