Automobile Business Featured

जेके टायर ने मनाया उत्कृष्टता का जश्न

भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार, इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY), और इंडियर मोटरसाइकल ऑफ द ईयर (IMOTY) के 18वें संस्करण का नई दिल्ली में भव्य समापन हुआ। पुरस्कार की शुरूआत से ही जेके टायर एवं भारत के शीर्ष पायदान के ऑटोमोबाइल पत्रकार इसे प्रोमोट करते आए हैं। इस भव्य शाम के दौरान ऑटोमोटिव जगत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया, इस मौके पर जाने-माने कारोबारियों, ऑटोमोबाइल जगत के दिग्गजों एवं उद्योग के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

अपनी स्पीड, माइलेज और शानदार परफोर्मेन्स के लिए KIA Carens को ‘इंडियन कार ऑफ द ईयर 2023’ का पुरस्कार मिला, वहीं मोटरसाइकल प्रेमियों की पसंद Royal Enfield Hunter को ‘इंडियन मोटरसाइकल ऑफ द ईयर 2023’ का पुरस्कार मिला। भारतीय बाज़ार में प्रीमियम कार कैटेगरी में विभिन्न निर्माताओं की व्यापक रेंज की बढ़ती लोकप्रियता, स्वीकार्यता एवं उपलब्धता के मद्देनज़र ICOTY जूरी ने 2019 में ICOTY के तत्वाधान में ‘प्रीमियम कार अवॉर्ड’ की शुरूआत की थी। इसी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता एवं सरकार द्वारा इन्हें प्रोत्साहन दिए जाने के चलते ICOTY जूरी ने 2021 में ग्रीन कार अवॉर्ड की शुरूआत की। यह पुरस्कार स्थायी परिवहन को बढ़ावा देने वाले निर्माताओं को दिया जाता है। KIA EV6 को ग्रीन कार अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया।

ये पुरस्कार डॉ रघुपति सिंघानिया, चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक, जेके टायर एण्ड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, धुव्र बहल, चेयरमैन, ICOTY 2023, बरट्रांड डीसूज़ा, चेयरमैन, IMOTY 2023 तथा अन्य जूरी सदस्यों द्वारा दिए गए।

जूरी के वरिष्ठ एवं दिग्गज सदस्यों ने कई मानकों के आधार पर प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया जैसे वाहन की कीमत, ईंधन दक्षता, स्टाइल, आराम, सुरक्षा, परफोर्मेन्स, व्यवहारिकता, तकनीकी इनोवेशन, कीमत के अनुसार सेवाएं, भारतीय परिस्थितियों के अनुसार उपयुक्तता। इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए विजेताओं की घोषणा की गई और उन्हें पुरस्कार दिए गए।

समारोह को सम्बोधित करते  हुए डॉ रघुपति सिंघानिया, चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक जेके टायर एण्ड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने कहा, ‘‘मैं सभी विजेताओं को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने अपने सेगमेन्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिन्हें ऑटोमोटिव उद्योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है ICOTY और IMOTY भारतीय ऑटो उद्योग का अभिन्न हिस्सा हैं जो उद्योग जगत में इनोवेशन्स लेकर आते हैं। जेके टायर को इनोवेशन, विकास, तकनीक एवं पारदर्शिता के लिए जाना जाता है। ये पुरस्कार इसी की पुष्टि करते हैं। मुझे विश्वास है कि यह हर किसी के लिए सफल यात्रा रही है और आने वाले सालों में भी सफलता के यही रूझान जारी रहेंगे। ये पुरस्कार हमें एक जुट होकर काम करने और भारतीय ऑटो उद्योग को दुनिया भर में विख्यात बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।’’