Business Featured

फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया

भारत की दूसरी सबसे बड़ी एनबीएफसी-एमएफआई फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस ने राजस्थान के बांसवाड़ा में स्वयं सेवी संस्था नेत्रम आई फाउंडेशन के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। 110 लोगों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच की गई, और साथ में डॉक्टरी सलाह भी दी गई। इस अवसर पर 2 स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक जनरल फिजिशियन मौजूद रहे जिन्होंने ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर की जांच की और मुफ्त दवाइयां दी।

ग्रामीण भारत में अभी भी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं और मेडिकल भूमिकारूप व्यवस्था की कमी है और स्थानीय निवासियों को इस कारण घर से दूर बड़े शहरों में जाना पड़ता है। फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस देश के दूरदराज इलाकों तक मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास करते हैं।

इस अवसर पर फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस के रीजनल मैनेजर प्रदीप पचौरी ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना एक बड़ी चुनौती है। देहात में लोगों को आसानी से यह सेवाएं हासिल नहीं होती इसलिए इन जांच शिविरों के माध्यम से हम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच और मुफ्त दवाइयां जैसी जरूरी सेवाओं को पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। आज के शिविर में 110 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे। इन प्रयासों से हम समाज के उन वर्गों पर एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ना चाहते हैं जो अन्य वर्गों की तुलना में पिछड़े हुए हैंI”

इस अवसर पर राजकीय ज़िला अस्पताल की स्वास्थ्य प्रबंधक विनीता त्रिवेदी, महापुर बांसवाड़ा से जिनेंद्र त्रिवेदी और डॉक्टर बी एस शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इन विशिष्ट अतिथियों ने फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस द्वारा कमज़ोर वर्ग की महिलाओं के लिए किये जाने वाले कल्याण कार्यों की भरपूर सराहना की। फ्यूज़न  टीम के सदस्य एवीपी संदीप श्रीवास्तव, रीजनल मैनेजर प्रदीप पचौरी, डिविजनल मैनेजर योगेश पराशर, एरिया मैनेजर सुनील शर्मा, ब्रांच मैनेजर राहुल जायसवाल और एडमिन आशुतोष श्रीमाली के साथ सभी स्टाफ सदस्य भी इस जांच शिविर में मौजूद रहे।

फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस विभिन्न स्वास्थ्य पहलों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों की मदद कर रहा है| साल 2022-23 में 13 राज्यों में आयोजित 16 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 2600 से अधिक लोगो को लाभ पहुंचाया गया हैं।