Business Featured

क्रॉम्प्टन ने घरेलू उपकरणों की नई श्रृंखला लॉन्च की

क्रॉम्प्टन ग्रीव्‍ज कंज्‍यूमर इलेक्ट्रिकल्‍स लिमिटेड (सीजीसीईएल) ने छोटे घरेलू उपकरणों की अपनी नई रेंज को लॉन्च कर आधुनिक भारतीय किचन को फिर नए अवतार में प्रस्‍तुत किया है। इस नई श्रृंखला के साथ कंपनी किचन अप्लायंसेज की श्रेणी में अपनी इंजीनियरिंग विशेषज्ञता को लेकर आई है। क्रॉम्प्टन ग्रीव्‍जगुणवत्ता, लंबे समय की ड्यूरैबिलिटी और नवाचार के मूल तत्वों के साथ एक भरोसेमंद विरासत का गौरवशाली ब्रैंड है। कंपनी देश में पंखों, लाइटिंग और पंप की श्रेणी में अग्रणी कंपनी है। यह छोटे घरेलू उपकरण सहूलियत और दक्षता को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं या आधुनिक रहन-सहन के लिए इन्हें डिजाइन के साथ तकनीक का परफेक्ट संयोजन कहा जा सकता है। कंपनी ने 1) डीलक्स हॉट कैटल 2) राइस कुकर 3) एयर फ्रायर 4) ओटीजी 5) सैंडविच मेकर 6) पॉपअप टोस्टर 7) हैंड ब्लेंडर 8) इलेक्ट्रिक चॉपर 9) स्टीम आयरन लॉन्च किए हैं।  

आज किचन ने कई पड़ावों से गुजरते हुए लंबा रास्ता तय किया है। तकनीक और खूबसूरती के संगम के साथ किचन हमारी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक स्वरूप में हमारे सामने हैं। खाना बनाने में हमेशा से ही काफी समय लगता रहा है। यह काफी थकाने वाला काम भी है। आजकल की भागती-दौड़ती जिंदगी में समय की अहमियत को पहचानते हुए किचन में काम आने वाले घरेलू छोटे उपकरण लोगों का समय बचाना और हर काम को तेजी से और प्रभावी ढंग से करना सुनिश्चित करते हैं। इसी के साथ यह हर दिन लोगों की लाइफस्टाइल में बेहतर ढंग से सुधार लाना भी निश्चित करते हैं। क्रॉम्प्टन लगातार अपने प्रॉडक्ट्स के बेहतर अनुभव की गारंटी देता है। यह प्रॉडक्ट अपनी क्रियाशीलता और बेहतर ढंग से काम करने की क्षमता से समझौता किए बिना ज्यादा बड़े और बेहतर हुए हैं। आपके किचन के अनुभव को और बढ़ाते हुए क्रॉम्प्टन के सभी नए छोटे घरेलू उपकरणों को खास कारीगरी और आधुनिक तकनीक के साथ बनाया गया है, जिससे आसनी से खाना पकाने के आपके अनुभव को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

क्रॉम्प्टन ग्रीव्‍ज कंज्‍यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में अप्लायंसेज विभाग के वाइस प्रेसिडेंट आनंद कुमार एन ने कंपनी के हाल ही में लॉन्च किए गए छोटे घरेलू उपकरणों के बारे में बताते हुए कहा, क्रॉम्प्टन के प्रॉडक्ट्स को हमेशा उपभोक्ताओं के बेहतर अनुभव को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। अपने मिशन के प्रति हमेशा समर्पित रहते हुए हमारी मौजूदा रेंज के प्रॉडक्ट्स को आधुनिक ट्रेंड्स के अनुसार इस तरह बनाया गया है, जिससे न केवल हमारी रोजमर्रा की दिनचर्या ज्यादा सुविधाजनक और आरामदायक हो, पर इससे पूरे किचन की खूबसूरती को स्टाइल का एक टच मिले। यूजर-फ्रेंडली फीचर्स से लैस इन उपकरणों के साथ हमारा ध्यान उपभोक्ताओं को साधारण और स्वस्थ जीवन शैली देने पर है और घर पर किसी प्रोफेशनल कुक की तरह खाना बनाने में यूजर्स की मदद करना हमारा मकसद है।”      

कंपनी ने विभिन्न घरेलू उपकरणों की विशेष रेंज को एक साथ लॉन्च किया है, जो न केवल बड़ी और बेहतर है, जबकि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में तेज रफ्तार से लगातार काम करते हैं। क्रॉम्पटन ने छोटे घरेलू उपकरणों की रेंज लॉन्च की है। यह उपकरण भारत भर के बाजारों के साथ ही ई-कॉमर्स पर उपलब्ध हैं।