एनआईआईटी यूनिवर्सिटी (एनयू) ने नन्ही छांव राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता के 9वें संस्करण के फाइनलिस्ट की मेजबानी की यह आयोजन व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के लिए 12 दिसंबर से 16 दिसम्बर 2022 तक नीमराना परिसर में आयोजित किया गया था।
यह राष्ट्रीय स्तर की स्कूल निबन्ध प्रतियोगिता नन्ही छाँव फाउण्डेशन की एक पहल है, जो देश के युवाओं को आज हमारे समाज के सामने आने वाले कुछ मूलभूत मुद्दों में शामिल होने और उनकी एडवोकेसी करने के लिए एक मंच बनाने के लिए है। इसका उद्देश्य भावी लीडर्सं का विकास और निर्माण करना है जो सामाजिक रूप से जागरूक, समावेशी और जीवंत समुदाय की दिशा में काम कर सकें। प्रतियोगिता में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र छात्राएं शामिल हुए।
उच्च शिक्षा के एक संस्थान के रूप में, एनआईआईटी यूनिवर्सिटी छात्रों के समग्र मूल्यांकन में विश्वास करता है जो न केवल परीक्षा में उनके प्रदर्शन बल्कि कई अन्य फैक्टर्स पर भी विचार करता है जो युवा दिमाग के समग्र विकास में योगदान करते हैं। छात्रों को एनयू में एक अद्वितीय प्रवेश सहभागिता प्रक्रिया (एआईपी) से गुजरना पड़ता है जो उनकी क्षमता, आकांक्षाओं, सामाजिक संवेदनशीलता और कई ऐसी विशेषताओं का आंकलन करता है जिन्हें आसानी से जांचा नहीं जा सकता है। यह नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है।
इस अवसर पर एनयू के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश खन्ना ने कहा, म छात्रों के समग्र विकास में विश्वास करते हैं जो नन्ही छांव फाउण्डेशन के समग्र उद्देश्य के साथ जुड़ा हुआ है। मुझे निबन्ध प्रतियोगिता के उज्ज्वल युवा फाइनलिस्ट के साथ बातचीत करने में खुशी हो रही है जिन्होंने असाधारण वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया और सामाजिक मुद्दों की अपार समझ प्रदर्शित की, जो आज महत्वपूर्ण हैं। इस प्रतियोगिता के विकास को देखकर मुझे खुशी हो रही है और मुझे उम्मीद है कि हम भावी लीडर्स को तैयार करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
सप्ताह भर चलने वाली कार्यशाला देश भर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के लिए राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर मिलने, विचारों को साझा करने और बहस करने का एक अवसर था। साथ ही उन्होंने कौशल और उन टिप्स की जानकारी ली, जो उन्हें खेल, बातचीत और इंटरैक्टिव कक्षा सत्रों के मिश्रण के माध्यम से जीवन भर मदद करेंगी।













Add Comment