Business Featured

ड्यूरोफ्लेक्स ने बेहतर नींद के लिए एक शानदार उत्‍पाद “वेव प्लस”

भारत का प्रमुख स्लीप सोल्यूशंस प्रोवाइडर, ड्यूरोफ्लेक्स नए-नए प्रॉडक्ट्स का आविष्कार करने के मामले में हमेशा से आगे रहा है। इसी विजन को आगे बढ़ाने और भारतीयों को बेहतर भरी नींद का अनुभव कराने के लिए कंपनी ने “ड्यूरोफ्लेक्स वेव प्लस” लॉन्च किया है। यह एक बेहद फंक्‍शनल, एडजस्‍ट करने योग्‍य स्मार्ट बेड है, जिसका उद्देश्य हर किसी को अच्छी नींद लेने में मदद करना है। अपनी नई वेलनेस पेशकश के साथ, ड्यूरोफ्लेक्स न केवल लोगों को गुणवत्‍तापूर्ण नींद देने के अपने मिशन के प्रति समर्पित है, बल्कि यह लोगों की सेहत और तंदुरुस्ती में भी सुधार कर रहा है।  

ड्यूरो फ्लेक्स के चीफ एक्‍जीक्‍यूटिव ऑफिसर श्री मोहनराज जे. ने बताया,हम ड्यूरोफ्लेक्स वेव प्लस लॉन्च करके काफी खुश हैं। यह प्रॉडक्ट यूजर्स को शानदार नींद का अनुभव प्रदान करता है। एक ब्रैंड के तौर पर हम लगातार दुनिया की उन बेहतरीन स्लीप टेक्नोलॉजी को आगे ला रहे हैं, जिससे भारतीय को गहरी नींद का अहसास दिलाने में मदद की जा सके। कंपनी ने इससे पहले पूरी तरह आधुनिक शोध पर आधारित गद्दे लॉन्च किए थे। इसके बाद कंपनी ने यह फैसला किया कि यह समय अच्छी और आरामदाक नींद लेने का लोगों का अनुभव बढ़ाने के लिहाज से परफेक्ट है। हमारी नई पेशकश ड्यूरोफ्लेक्स वेव प्लस एडजस्ट किए जाने योग्य स्मार्ट बेड है, जो यूजर्स की जरूरत के अनुसार किसी भी करवट आरामदायक नींद लेने में मदद करेगा। इस बेड को आप किसी भी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं –सोने के लिए, बैठने के लिए, या सिर्फ खुद को रिलैक्‍स करने के लिए।”

वेक्टर ब्रैंड सोल्यूशन के चीफ बिजनेस ऑफिसर पॉल ड्यूमैन ने कैंपेन के बारे में बताते हुए कहा, “ड्यूरोफ्लेक्स वेव के स्लीप सिस्टम ने भविष्य में बेहतरीन स्लीप सोल्यूशंस को लॉन्च करने की राह खोली है। हमारी टीम ने स्पष्ट सोच के साथ अभियान चलाया कि वेव स्लीप सोल्यूशन अपनी तरह का पहला सोल्यूशन है। इस ऐड कैंपेन को इस अंदाज में लोगों के सामने पेश किया जाए, जो लोगों के लिए बिल्कुल नया हो। इसलिए इस ऐड फिल्म को कहानी सुनाने के स्टाइल में बनाया गया है। मैं इस कैंपेन के नतीजों से काफी खुश हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह कैंपेन ब्रैंड और बिजनेस दोनों के लक्ष्यों को पूरा करेगी।” 

कंपनी ने नए एडस्टेबेल बेड के दो नए मॉडल, ‘ड्यूरोफ्लेक्स वेव’ और ‘ड्यूरोफ्लेक्स वेव प्लस’ लॉन्च किए हैं। ड्यूरोफ्लेक्स वेव प्लस में कुछ अतिरिक्‍त फीचर्स हैं। दोनों प्रॉडक्ट्स विशेष रूप से ड्यूरोफ्लेक्स की वेबसाइट और कंपनी के बेहतरीन अनुभव प्रदान करने वाले स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 55,000 रुपये से शुरू होती है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics