Automobile Featured

एथर एनर्जी ने की ‘एथर इलेक्ट्रिक दिसंबर’ पहल की शुरुआत

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरर, एथर एनर्जी ने आज अपनी नई पहल- ‘एथर इलेक्ट्रिक दिसंबर’ की घोषणा की। एक माह तक चलने वाली इस पहल के तहत ग्राहकों को पहली बार आकर्षक लाभ, फाइनेंसिंग विकल्प और एक्सचेंज स्कीम्स प्रदान की जाएँगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ ईवी उत्साही लोगों के लिए बेहतर सर्विसेस के साथ एक सहज और परेशानी मुक्त ट्रांज़िशन अनुभव प्रदान करना है, बल्कि देश में ईवी को अपनाने में तेजी लाना है।

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, रवनीत एस. फोकेला, चीफ बिज़नेस ऑफिसर, एथर एनर्जी, ने कहा, “यह वर्ष एथर के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है। इस शानदार वर्ष को और भी अधिक यादगार बनाने के लिए हम कई इनिशिएटिव्स ऑफर कर रहे हैं, जिससे दिसंबर में एथर स्कूटर खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका ग्राहकों को मिलेगा। साथ ही हमने हमारे रिटेल नेटवर्क को बढ़ाने के लिए मजबूत कदम उठाए हैं। हम उम्मीद करते है कि यह रिटेल विस्तार वर्ष 2023 में भी जारी रखेंगे।”

बेहतर प्रोडक्ट्स के लिए प्रतिबद्ध, एथर अब केवल 1 रूपए में 6,999 रूपए मूल्य की एक एक्सटेंडेड बैटरी वॉरंटी की पेशकश कर रहा है। इस पहल के माध्यम से, उपभोक्‍ता अपने स्‍कूटर की बैटरी को अतिरिक्‍त दो वर्षों (मैन्युफैक्चरर की 3 वर्ष की वॉरंटी के अतिरिक्‍त) के लिए सुरक्षित कर सकते हैं। इस प्रकार वॉरंटी पीरियड पाँच वर्षों का हो जाता है। यह पेशकश केवल सीमित समय के लिए है और केवल दिसंबर 2022 में एथर 450X और एथर 450 प्लस खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लागू होगी।

एथर अपने ग्राहकों के लिए आज से, ‘पहले कभी नहीं देखे गए’ ऑफर्स की पेशकश कर रहा है। रिटेल फाइनेंसिंग के विषय पर, एथर ने आईडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी में पहली बार फाइनेंसिंग स्कीम पेश की है। इसके माध्यम से सिर्फ 48 महीने की अवधि में उपभोक्ता एथर स्कूटर पर मालिकाना अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत ग्राहकों को कन्वेंशनल 125 सीसी पेट्रोल स्कूटर के मासिक (ईएमआई + पेट्रोल) खर्च के बराबर ईएमआई का भुगतान करना होगा। 8.5% प्रति वर्ष इंटरेस्ट पर 5% जितना कम डाउन पेमेंट, जीरो प्रोसेसिंग शुल्क और 45 मिनट के भीतर इंस्टेंट लोन अप्रूवल्स, ईएमआई को बेहद आसान बनाते हैं। ग्राहकों को पेट्रोल स्कूटर से अपने स्मार्ट और बेहतर परफॉर्मेंस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर में अपग्रेड करने में मदद करने के लिए एथर ने एक एक्सचेंज प्रोग्राम भी पेश किया है। इसी के साथ, एथर ग्राहकों को अपने रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से अपने पेट्रोल स्कूटर्स में व्यापार करने में सक्षम बनाएगा। ग्राहक तब एथर 450X के लिए अपने डाउन पेमेंट के विपरीत ट्रेड-इन वैल्यू को समायोजित कर सकते हैं। 4000 रूपए के एक्सचेंज वैल्यू बोनस के साथ ही ग्राहकों को तत्काल ऑन-द-स्पॉट मूल्यांकन भी दिया जाएगा।

इस महीने 450X और 450 प्लस खरीदने वाले ग्राहकों को एथर, 31 दिसंबर, 2023 तक एथर ग्रिड की मुफ्त पहुँच भी प्रदान कर रहा है। ऐसे में ग्राहक एथर ग्रिड पर मुफ्त फास्ट चार्जिंग के साथ, देश भर में चार्जिंग पॉइंट्स का उपयोग कर सकते हैं और अपने स्कूटर को मुफ्त में चार्ज कर सकते हैं। एथर ग्रिड समूचे भारत में 700 से अधिक एथर ग्रिड पॉइंट्स पर परेशानी मुक्त फास्ट चार्जिंग (1.5 किमी/मिनट) प्रदान करता है।

कंपनी ने हाल ही में होसुर में अपनी दूसरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को लॉन्च किया है। कंपनी की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए यह मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी प्रति वर्ष 420,000 यूनिट्स तक अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार करने में सहायता करेगी। एथर एनर्जी की योजना नए मार्केट्स में विस्तार करके अपने रिटेल ऑपरेशन्स को मजबूत करने की है। साथ ही कंपनी मार्च 2023 तक 100 शहरों में लगभग 150 एक्सपीरियंस सेंटर्स का विस्तार करने की योजना बना रही है। एथर ने राइडर कम्युनिटी को समग्र अनुभव प्रदान करने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में भी भारी निवेश किया है। हाल ही में कंपनी ने देश भर में 700 से अधिक फास्ट-चार्जिंग स्टेशंस स्थापित करने की उपलब्धि हासिल की है। वित्त वर्ष 2023 के अंत तक कंपनी की योजना 1400 एथर ग्रिड्स स्थापित करने की है, ताकि ईवी इंडस्ट्री को विकसित किया जा सके और ईवी के लिए परेशानी मुक्त ट्रांज़िशन की सुविधा मिल सके।