Business Featured

रोपवे से पुष्कर में बढ सकती है पर्यटन की संभावनाऐ

राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पुष्कर में रत्नागिरि पहाड़ी पर स्थित सावित्रि माता के प्राचीन मंदिर में जाने के लिए रोपवे की व्यवस्था की गई है। रोपवे के कारण ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावनाओं को देखते हुऐ मंदिर के पास रोजगार के अवसर बढने की संभावनाऐ है। ऐसे में स्थानीय प्रशाषन और प्रदेश सरकार को आस्था के साथ साथ पर्यटन पर भी बढावा देने के लिये जोर देना चाहिए।

दामोदर रोप-वे इन्फ्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आदित्य चमरिया ने कहा कि पुष्कर आस्थाओं का केंद्र है। यहां पहले 500-600 श्रद्धालु आते थे, परंतु सुविधायें उपलब्ध होने के कारण अब हर रोज 1100-1600 की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। लेकिन वही सावित्री माता मंदिर दर्शनों के लिए श्रद्धालु नहीं पहुंच पाते हैं या उनकी संख्या बहुत कम रहती है ऐसे में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रोपवे की भी व्यवस्था है, जहां श्रद्धालु आसानी से माता सावित्री के दर्शन कर सकते हैं।

Topics