भारतीय होजरी उद्योग में अग्रणी नाम, डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों – अक्षय कुमार और यामी गौतम – को थर्मल वियर की अपनी मौजूदा रेंज को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल किया है। दोनों ने नये टीवीसी ‘ठंड का वेपन’ को शूट किया है। लोवे लिंटास द्वारा बनाया गया यह टीवीसी, मस्ती और मनोरंजन पर आधारित है और प्रत्येक भारतीय की शीतकालीन अलमारी में डॉलर की थर्मल रेंज को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करता है।
ब्रांड एंबेसडर की विशेषता वाला टीवीसी एक सर्द रात की पृष्ठभूमि पर तैयार है। फायरप्लेस फ्लू से दो चोर घर में घुसते हैं। इससे होने वाली आवाज यामी का ध्यान आकर्षित करती है। चोरों के हाथों में हथियार देखकर वह भयभीत हो जाती है। वह सोए हुए अक्षय को जगाती है जो उसे आश्वासन देता है कि चोरों से निपटने के लिए उनके पास एक बेहतर हथियार है। सिंक्रोनाइज्ड गीत और नृत्य के सिक्वेंस में अक्षय और यामी सभी खिड़कियों और दरवाजों को खोलते हैं और ठंड को आने देते हैं जो दोनों चोरों को जमा देती है। जैसे ही पुलिस आती है, अक्षय चोरों को सर्दी को हल्के में न लेने की चेतावनी देते हैं और उन्हें डॉलर थर्मल का एक पैकेट सौंपते हैं, जो – ठंड से निपटने के लिए अंतिम हथियार है।
हर भारतीय के जीवन का हिस्सा बनने की हमारी परिकल्पना के तौर पर हम चाहते थे कि नई पीढ़ी हमारे थर्मल वियर की विस्तृत श्रृंखला का अनुभव करे जो न केवल परम आराम का वादा करता है बल्कि अत्यधिक ठंड और कठोर मौसम की स्थिति का मुकाबला करने के लिए पहनने वाले को गर्म रखता है। व्यापक उत्पाद अनुसंधान की बदौलत, हमारी आरएंडडी टीम एक अद्वितीय प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप (विंटरशील्ड टेक्नोलॉजी) के साथ आई है जो पहनने वाले को गर्म रखने में मदद करती है। हम यह संदेश देना चाहते थे कि सर्दियों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और यामी गौतम, जो क्रमशः हमारे ब्रांड डॉलर बिगबॉस और डॉलर मिस्सी को इंडोर्स करते हैं, को एक यादगार अभियान बनाने के लिए प्रेरित किया, जो हर आयु वर्ग में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए अपील करेगा। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि डॉलर अल्ट्रा थर्मल रेंज तत्काल हिट होगी और हर विंटर वार्डरोब में अपनी जगह बनायेगी”, विनोद कुमार गुप्ता, प्रबंध निदेशक, डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ने कहा।
हम एक मनोरंजक गीत और नृत्य का दृश्य स्थापित करके ठंड को बताने के रटे-रटाये अंदाज से अलग होना चाहते थे। जो इस तथ्य को संबोधित करता है कि सर्दियों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए, साथ ही यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने लाया जाता है कि डॉलर अल्ट्रा ठंड के मुकाबले का आखिरी हथियार है जो मौसम की चरम स्थितियों का सामना कर सकता है।” श्री सागर कपूर, मुख्य रचनात्मक अधिकारी, लोवे लिंटास ने कहा।
क्रेडिट
एजेंसी: लोव लिंटास
प्रोडक्शन: 30 सेकेंड्स ऑफ़ फ़ेम (निर्देशक: उज़र खान)
डॉलर अल्ट्रा थर्मल 100% सुपर कॉम्ब साइरो क्लीन कॉटन यार्न से बने हैं जो गर्मी और आराम प्रदान करने की गारंटी है। संकोचन को नियंत्रित करने और लंबे समय तक अपना आकार कायम रखने के लिए इन्हें विशेष रूप से प्रशंसकृत किया गया है। थर्मल रेंज को इंटरलॉक पैटर्न के साथ फिट किया गया है जो गंभीर सर्द मौसम को झेलने में मदद करता है। वयस्कों के लिए थर्मल वियर की प्राइस रेंज, आइएनआर400 – आइएनआर 650 के बीच है।













Add Comment