पिछले हफ्ते की तरह सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले प्रतिष्ठित सिंगिंग रियलिटी शो – इंडियन आइडल सीज़न 13 के आने वाले एपिसोड्स में ऑडिशन राउंड जारी रहेंगे, जहां दर्शकों को कई सिंगर्स देखने को मिलेंगे, जो मौसम म्यूज़िकाना बना देंगे। इस वीकेंड मंच पर वडोदरा, गुजरात की कंटेस्टेंट काव्या लिमये नजर आएंगी, जो मशहूर गुजराती सिंगर सचिन लिमये की बेटी हैं। अपनी मधुर आवाज से जजों – हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी को मंत्रमुग्ध करते हुए वे अगर मुझसे मोहब्बत है गाती नजर आएंगी।
हिमेश रेशमिया उनकी परफॉर्मेंस से काफी इम्प्रेस नजर आए। उन्होंने कहा, “आप सचिन की बेटी हैं! जब पैरेंट्स मशहूर हों, तो स्वाभाविक तौर पर दबाव बढ़ जाता है। लोग देखते हैं कि आप उनसे बेहतर कर रहे हैं या नहीं। यह संघर्ष अलग होता है। मैं आपका दबाव समझ सकता हूं और मुझे लगता है कि आप शानदार काम कर रही हैं। इसी तरह गाती रहिए और सभी को गर्व महसूस कराती रहिए।”
आगे बताते हुए काव्या लिमये ने कहा, “मैं ऑन-ग्राउंड ऑडिशंस में चुने जाने और इंडियन आइडल – सीज़न 13 के प्रतिष्ठित मंच पर इतने मशहूर जजों के सामने परफॉर्म करने को लेकर बेहद खुश हूं। इतने बड़े सिंगिंग स्टार की बेटी होना बेहद खुशी की बात है, लेकिन इंडियन आइडल के मेरे सफर के जरिए मैं अपना एक नाम बनाना और अपने परिवार को गर्व महसूस कराना चाहती हूं।”
उनकी परफॉर्मेंस के बाद तीनों जज ‘तू नहीं तो तारो फोटो’ पर उनके साथ गरबा करते हुए परफॉर्म करेंगे। इसमें चार चांद लगाते हुए नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत की फोटो फ्रेम लेकर डांस करती नजर आएंगी और इस परफॉर्मेंस को यादगार बना देंगी।
फिर साथ आने का बहाना है अब मौसम म्यूज़िकाना है! देखना ना भूलें इंडियन आइडल सीज़न 13, इस शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।












Add Comment