Automobile Featured

निसान इंडिया ने 8,915 वाहनों की बिक्री

निसान मोटर इंडिया ने अगस्‍त 2022 में कुल 8,915 वाहनों की थोक बिक्री की, जिनमें से 3,206 वाहन घरेलू बाज़ार में बेचे गए और 5,632 वाहनों का निर्यात किया गया। कंपनी के वाहनों की थोक बिक्री इस साल अब तक 29% बढ़ी है।

वैश्विक बाज़ार पर अपने फोकस के अनुरूप निसान इंडिया ने अगस्त 2022 में 5,632 वाहनों का निर्यात किया, जो मासिक आधार पर 534% और इस साल अब तक 71% की वृद्धि को दर्शाता है। निसान के उत्पादों के आधुनिक और आकांक्षात्मक होने से निर्यात में मजबूत प्रदर्शन हुआ है। इसके साथ ही निसान ने जुलाई 2022 के महीने में ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के सिद्धांत पर 10 लाख वाहनों के निर्यात का महत्‍वपूर्ण कीर्तिमान हासिल किया है।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्‍तव ने कहा, ‘‘घरेलू और निर्यात बाज़ार में मजबूत प्रदर्शन के साथ बिगबोल्डब्यूटीफुल निसान मैग्नाइट के लिए लोगों का प्यार बढ़ता जा रहा है। मजबूत फंडामेंटल्‍स व्यक्तिगत मोबिलिटी को वरीयता देने और कार्य-जीवन संतुलन की स्थिति सामान्य होने से इस साल त्योहारी सीजन में भी अच्‍छी बिक्री की उम्‍मीद है।

स्थिति पर मजबूत दिखता है। मजबूत मांग को देखते हुएनिसान ने त्योहारी सीजन में ग्राहकों को ज्‍यादा से ज्‍यादा वाहनों की आपूर्ति करने के लिए उत्पादन में बढ़ोतरी की है और साथ ही बेहद आकर्षक शुरुआती कीमत पर उन्‍नत वैल्‍यू के साथ नया निसान मैग्नाइट रेड-एडिशन पेश किया है।’’

दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया, बिग, बोल्ड, ब्यूटीफुल निसान मैग्नाइट (वर्तमान में 5.97 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर), को जापान में डिजाइन किया गया है और भारत में बनाया गया है, जो निसान इंडिया के मेक-इन-इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के निर्माण दर्शन को रेखांकित करता है। निसान मैग्नाइट को 1 लाख से अधिक घरेलू बुकिंग के साथ उत्कृष्ट बाज़ार प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें 25% बुकिंग निसान के डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के माध्यम से की गई है। जुलाई 2022 में निसान ने निसान मैग्नाइट – रेड एडिशन को 7.86 लाख रुपये के आकर्षक शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था।

बिग, बोल्ड और ब्यूटीफुल निसान मैग्नाइट को 15 से अधिक देशों में निर्यात किया जाता है और नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश में इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। निसान इंडिया ने सितंबर बाद से चेन्नई में अपने रेनॉ-निसान ऑटोमोटिव इंडिया लिमिटेड संयंत्र से 2010 में निर्यात शुरू करने के बाद से कंपनी ने 108 देशों को वाहनों का निर्यात किया है। चेन्नई के कामराज पोर्ट (पूर्व में एन्नोर पोर्ट) से मध्य पूर्व के देशों, यूरोप, लैटिन अमेरिका,न्यूजीलैंड,ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, सार्क देशों और उप सहारा तथा अफ्रीका सहित विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों का निर्यात किया जाता है। हाल के वर्षों में निसान इंडिया ने अपने प्राथमिक निर्यात बाज़ार को यूरोप से मध्य पूर्व के देशों जैसे सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात,ओमान, कतर, बहरीन और कुवैत जैसे देशों में स्थानांतरित कर दिया है।