Business • Featured

जेके टायर को मिली ईएसजी रेटिंग

भारत के प्रख्यात टायर निर्माता एवं रेडियल टेक्नोलॉजी में अग्रणी जेके टायर ने घोषणा की है कि केयर ऐज ने कंपनी को ईएसजी रेटिंग दी है।

कंपनी के उत्कृष्ट वातावरण, सामाजिक एवं प्रशासनिक प्रथाओं के मद्देनज़र जेके टायर को टायर की सब-ंइंडस्ट्री कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ रेटिंग मिली है। कुल मिलाकार 100 में 75 का ईएसजी स्कोर ‘‘बहुत अच्छा’’ माना जाता है।

जेके टायर का ईएसजी परफोर्मेन्स अधिकतर क्षेत्रों में इसकी मजबूत प्रतिबद्धता एवं परफोर्मेन्स से स्पष्ट होता है, जो ईएसजी इंटीग्रेशन को सुनिश्चित करता है। कंपनी के पूरे कारोबार में इसका अनुपालन प्रभाविता के साथ किया जाता है। जेके टायर की पारदर्शी एवं सुपरिभाषित नीतियां इसे टायर उद्योग में मार्केट लीडर बनाती हैं।

डॉ रघुपति सिंघानिया, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है कि जेके टायर ने ईएसजी मानकों पर ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग का स्कोर हासिल किया है और यह उद्योग जगत में अपने सहकर्मियों के बीच सर्वश्रेष्ठ रही है। हमारा मानना है कि यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक ज़रूरतों को पूरा करने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता एवं ज़िम्मेदारी को और अधिक सशक्त बनाएगा। हम निर्माण प्रक्रियाओं में हरित ऊर्जा एवं हरित तकनीक को अपनाकर तथा जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम कर स्वच्छ और हरित कंपनी बनने के लक्ष्य की दिशा में प्रतिबद्ध हैं। हम अपने लोगों एवं समुदाय के प्रति अपने वादों पर खरे उतरे हैं। आने वाले समय में भी हम अपने संरचित एवं बहु-ंउचयआयामी सीएसआर प्रोग्रामों के माध्यम से इस दिशा में पूरा सहयोग प्रदान करते रहेंगे। इसके लिए हम कॉर्पोरेट प्रशासन एवं अनुपालन के सर्वोच्च मानकों एवं विश्वस्तरीय सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का अनुपालन करते हैं।’’

Topics