ब्लो मोल्डिंग,इंजेक्शन मोल्डिंग और कस्टमाइज्ड मोल्डिंग की एक सबसे बड़ी निर्माता,मित्सु केम प्लास्ट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही के अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की है |
वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही में करबाद लाभ 39.79 प्रतिशत वार्षिक बढ़कर 5.16 करोड़ रुपये हुआ, जबकि कुल आय 41.6 प्रतिशत वृद्धि के साथ 84.69 करोड़ रुपये की हो गई |
वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही में एबिटडा 22.82 प्रतिशत वार्षिक बढ़कर 9.40 करोड़ रुपये हुआ |
प्रदर्शन पर बोलते हुए,मित्सु केम प्लास्ट लिमिटेड के चेयरमैन, श्री जगदीश देढ़िया ने कहा,“वित्त वर्ष 22लैंडमार्क वर्ष रहने के बाद हम लगातार मजबूती से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं| वित्त वर्ष से 23 की प्रथम तिमाही का वित्तीय परिणाम मजबूत भारतीयकंजप्शनस्टोरी का स्पष्ट रूप से संकेत देता है|
कच्चामटेरियल की कीमत निरंतर ऊंची बनी हुई थी जिसनेहमारी ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव बनाए रखा हैयद्यपि बढ़ती हुई बिक्री से कंपनी मजबूत ऑपरेटिंग लाभप्रदता और कंपनी की ऑपरेटिंग कार्यक्षमता में वृद्धि की रिपोर्ट देने में समर्थ हुई है जिससे कंपनी की लाभप्रदता में वृद्धि हुई है | विभिन्न आर्थिक और राजनीतिक मुश्किलों के बावजूद हम हमारी कंपनी के भावी ग्रोथ के बारे में आशावादी हैं |”













Add Comment