Business Featured

ध्रुव कंसलटेंसी की वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही में कुल आय 30.68 प्रतिशत बढी

भारत की एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर  कंसलटेंसी कंपनी, ध्रुव कंसलटेंसी सर्विसेस लिमिटेड ने वित्त  वर्ष 23 की प्रथम तिमाही केअपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की है |

कुल आय वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही में 17.76 करोड रुपये हुई, एबिटडा वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही में 1.46 करोड रुपये हुआ, कर बाद लाभ वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही में  0.46 करोड़ रुपये हुआ, ईपीएस वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही में 0.23 रुपये हुई एवं ऑर्डर बुक  423 करोड़ रुपये और अनिष्पादित ऑर्डर बुक  215 करोड़ रुपये रहा |

इस अवसरपर बोलते हुएध्रुव कंसलटेंसी सर्विसेस लिमिटेडकी मैनेजिंग डायरेक्टर,श्रीमती तन्वी औतीने कहा-, “ हमारे टॉपलाइन में 31 प्रतिशत की वृद्धि स्पष्ट रूप से संकेत देती है कि हम विकास के पथ पर हैं | ऑपरेशनल मोर्चे पर परेशानियां हैं लेकिन वेस्थायीप्रकार की नहीं है |

तिमाही के दौरान हमें  35.34 करोड रुपये मूल्य के तीन वर्क आर्डर के लिए एलओए प्राप्त हुआ | इसमेंदो वर्क आर्डर  11.20 करोड़ रुपये और  18.29 करोड रुपये के हैं, जो कंपनी के इतिहास में सर्वोच्च है | यह दर्शाता है कि बड़े टिकट साइज  के आर्डर प्राप्त करने के लिएहमारी टेक्निकल क्षमता में सुधार हो रहा है  | हमारा वर्तमान ऑर्डर बुक 423 करोड़ रुपये का है जो बिजनेस के लिए दीर्घकालीनअनिंग विजिबिलिटी प्रदान करता है |

सरकार देश की अर्थव्यवस्था में सुधार करना चाहती है और यहहमारे बिजनेस ग्रोथ के लिए मुख्य उत्प्रेरक है | ग्राहकों के साथ हमारे दीर्घकालीन संबंध के साथ हमारे बिजनेस में हमाराअनुभव और सुविज्ञताहमें वित्त वर्ष 2023 और उसके बाद  आगे बढ़ने में समर्थ बनाएगी |