Business • Featured

रिपॉस ने एनर्जी फिनटेक प्लेटफॉर्म को ‘रिपॉस पे’ किया लॉन्च

रिपॉस को भारत में जन-जन तक विभिन्न तरह की ऊर्जा पहुंचाने के मामले में एक अग्रणी कंपनी के तौर पर देखा जाता है। कंपनी के 2000 से अधिक साझेदार हैं और कंपनी देश के  220 से भी अधिक शहरों में कार्यरत है। फ़िनटेक के तहत रिपॉस ने रिपॉस पे को लॉन्च कर दिया है जो एक अनूठा एनर्जी क्रेडिट फ़िनटेक प्लेटफॉर्म है। इससे ऊर्जा के वितरण के क्षेत्र में एक क्रांति आ जाएगी।

उल्लेखनीय है इस टेक टूल को मुम्बई में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इस विशेष मौके पर केंद्रीय एमएसएमई  मंत्री श्री नारायण राणे ने अपनी विशेष मौजूदगी दर्ज कराई। रिपॉस ने अपने नवीनतम टेक्नोलॉजी टूल DATUM को हाल ही में जयपुर में लॉन्च किया।

इस सिटी लॉन्च के मौके पर ट्रांसपोर्टर, ओईएम अफ़सर और बैंकर भी मौजूद थे। ग़ौरतलब है कि रिपॉस आपूर्ति और मांग की खाई को कम करने की दिशा में कार्यरत है और DATUM के माध्यम से डिज़ल से शुरू करते हुए उपभोक्ताओं के दरवाज़े तक ईंधन पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

रिपॉस के को-फ़ाउंडर और चीफ़ फ़िनटेक ऑफ़िसर अपराजित सुब्रह्मण्यम ने‌ इस मौके पर कहा, “अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस रिपॉस पे ईंधन ख़रीदनेवाले उपभोक्ताओं की मांग की ही आपूर्ति नहीं करता है, बल्कि ऋण प्रदान करनेवाले बैंकों NFBC’s और फ़िनटेक कंपनियों के लिए क़र्ज़ प्रबंधन प्लेटफॉर्म के तौर पर भी काम करता है”।

रिपॉस के संस्थापक और सीईओ चेतन वालुंज कहते हैं, ”  जयपुर जैसे  शहर में रिपॉस पे को लॉन्च करने का मुख्य मक़सद छोटे शहरों में बैंकिंग और अन्य वित्तीय संस्थानों की सेवाओं से वंचित लोगों तक अत्याधुनिक वित्तीय उत्पादों को पहुंचाना है। रिपॉस पे के ज़रिए हम निवेशकों को हाई-कैप मार्केट में एंट्री दिलाने में पूरा सहयोग करेंगे और साथ ही पर्यावरणीय संरक्षण के लिहाज़ से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देंगे। जहां एक ओर मोबाइल ऊर्जा वितरण में तेज़रफ़्त तरीके से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, वहीं इस सेक्टर में अधिकत्तर निवेशकों के लिए‌ निवेश के किफ़ायती अवसर नदारद हैं। नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी ढांचागत सुविधाएं काफ़ी महंगी हैं और इसका प्रबंधन करना भी इतना आसान नहीं है। एक एग्रेगेटर कंपनी के तौर पर हम निवेश के आकार को नीचे लाकर इस समस्या को हल करने के लिए प्रयत्नशील हैं”.

रिपॉस की संस्थापक और चीफ़ विज़नरी ऑफ़िसर अदिति भोसले वालुंज कहती हैं, ” जयपुर में रिपॉस पे से कैशलेस इकोनॉमी के चलन को बढ़ावा मिलेगा और समाज के निचले तबके को टेक्नोलॉजी आधारित वित्तीय व्यवस्था में समाविष्ट करना आसान हो जाएगा। रिपॉस पे से भुगतान की प्रक्रिया पहले से और आसान और सुरक्षित हो जाती है। हमारा फ़िनटेक प्लेटफॉर्म रिपॉस के लिए ऊर्जा के वित्तीय प्रणाली को आधुनिक बनाने का अवसर प्रदान करता है। हमारा मानना है कि फ़िनटेक नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश के मौकों का निर्माण करता है और प्रोडक्शन, वित्तीय विश्लेषण और पोर्टफोलियो परफॉर्मेंस के ब्रेक-डाउन में कारगर साबित होता है. रिपॉस पे नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग व वितरण और पर्यावरण के अनुकूल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। हम टेक्नोलॉजी और नये आविष्कारों का साझा तौर पर इस्तेमाल करते हुए ऊर्जा वितरण के क्षेत्र का केंद्रबिंदु बनने की ओर अग्रसर हैं।”

Topics