Entertainment • Featured

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर नया शो ‘यशोमती मैया के नंदलाला’

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अपने नए शो ‘यशोमती मैया के नंदलाला’ के साथ दर्शकों के लिए एक ताजगी भरी कहानी लेकर आ रहा है। इसमें भगवान विष्णु की कथा है, जिन्होंने एक मां के निस्वार्थ प्रेम का अनुभव करने के लिए भगवान कृष्ण के अवतार में पृथ्वी लोक में जन्म लिया था। माता और पुत्र के सुंदर बंधन का चित्रण करने वाला यह शो एक मां के रूप में यशोदा के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा।

इस शो में यशोदा के रोल में नेहा सरगम, नंद महाराज के रोल में राहुल शर्मा, कंस के रूप में राम यशवर्धन, भगवान वासुदेव के रूप में रोमित राज और भगवान विष्णु के रूप में हितांशु जिंसी नजर आएंगे। इस शो में इंडस्ट्री के कई जाने-माने नाम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। कॉन्टिलो पिक्चर्स के निर्माण में बने यशोमती मैया के नंदलाला का प्रीमियर 13 जून 2022 को किया जाएगा और इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा।

 इस शो की मूल भावना के अनुरूप इसमें विश्वसनीयता जगाते हुए मथुरा में इसकी शुभ लॉन्चिंग की गई। माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने मथुरा में अपना बचपन बिताया था। इस शो में यशोदा का रोल निभा रहीं नेहा सरगम भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए इस शहर के कुछ सिद्ध मंदिरों में भी गईं, जहां उन्होंने इस शो और अपने रोल के बारे में खुलकर बातें की।

तो आप भी देखना ना भूलें ‘यशोमती मैया के नंदलाला’, शुरू हो रहा है 13 जून से, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!

Topics