Home » एशियन पेंट्स ने कलर ऑफ द ईयर ‘ट्रांसेन्‍डेंट पिंक’ पेश किया
Business Featured

एशियन पेंट्स ने कलर ऑफ द ईयर ‘ट्रांसेन्‍डेंट पिंक’ पेश किया

एशियन पेंट्स कलरनेक्‍स्‍ट अपने 19वें संस्करण में भारतीय उपमहाद्वीप में भविष्य के ट्रेंड के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। यह कलर और डेकोर ट्रेंड पर असाधारण नजरिया पेश करता है, जो आगे चलकर एक मिसाल बन सकता है। साल के सामाजिक-सांस्कृतिक ट्रेंड पर रिसर्च कर और कलर, डिजाइन और लाइफस्टाइल के प्रभाव को मद्देनजर रखते हुए, कलरनेक्‍स्‍ट 2022 ने साल के सबसे प्रतीक्षित कलर ऑफ द ईयर ट्रांसेन्‍डेंट पिंक (शेड कोड-क्लीमेटिस पिंक एन, के048) की घोषणा की है।

कलरनेक्‍स्‍ट की रिसर्च के अनुसार, 2022 में लोगों का मूड चुनौतियों का मुकाबला करने का और उनके सामने अडिग रहने का है। यह भावना एशियन पेंट्स कलर ऑफ द ईयर, ट्रांसेन्‍डेंट पिंक के रूप में प्रतिध्वनित की गई है, जिससे खूबसूरत और अद्भुत बदलाव का जश्न मनाया जाता है।

कलरनेक्‍स्‍ट ने वास्तुकला, आंतरिक सज्जा, फैशन, समाजशास्त्र और अन्य कई शाखाओं के विशेषज्ञों के नजरिए से रंग, सामग्री, बनावट और फिनिश के रुझानों का एक व्यापक पूर्नानुमान पेश किया है। कंपनी बड़े पैमाने पर उपमहाद्वीप के लिए बड़े पैमाने पर कलर को डिजाइन करती है। कलरनेक्‍स्‍ट ट्रेंड्स का काफी प्रभाव देखा जाता है। 2003 से रंगों और सजावट के ट्रेंड की यह सबसे बड़ी भविष्यवाणी में से एक है।

एशियन पेंट्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ अमित सिंगले ने कलरनेक्‍स्‍ट 2022 पर कहा, एक बार जब आप खुद को सदियों से चली आ रही पारंपरिक धारणा से मुक्त कर लेते हैं और जीवन के नए नजरिये और तरीके को अपनाने का मन बना लेते हैं तो यह अविश्वसनीय रूप से जीवन बदलने वाला कदम साबित होता है। कलरनेक्‍स्‍ट 2022 पूरी तरह से नए रंगों को अपनाने और उसको अपने घरों और दफ्तरों का सजावट में जगह देने के संबंध में  है। चार नए ट्रेंड्स वी/अस, होप यू आर वेल, आर्टिफाई और सोलो कॉमर्स स्वीकृति, सहानुभूति,  आत्मविश्वास, समुदाय के समर्थन और सयोग से अलग तरह की वास्तविकता को अपनाने की और इशारा करता है। ट्रांसेन्‍डेंट पिंक निश्चित रूप से हम सभी को जिंदगी में सामान्य रंगों से ऊपर उठने की प्रेरणा देता है और जीवन के नए कैलिडोस्कोप के पूरी तरह से नए संसार को खोजने के लिए प्रोत्साहित करता है।”

कलर ऑफ द ईयर ट्रांसेन्‍डेंट पिंक (क्लीमेटिस पिंक एन) में परिपक्व रूप से बदलने का गुण मौजूद है। इसकी हमारी लगातार जागृत होती संवेदनाओं और चेतना से तुलना की जा सकती है। नीले और गुलाबी रंग का संयोजन और धूसर बैंगनी रंग एक ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें नए ज्ञान और पुरानी बुद्धिमत्ता का मिश्रण कर इन दोनों से लाभ लेने की सुविधा हो। यह एक ऐसा रंग है, जो हमें विश्वास करने, जीवन में ऊपर उठने और कोई नया सृजन करने के लिए प्रेरित करता है। जहां 2021 प्रमुख बदलावों और सबक लेने का वर्ष था, वहीं 2022 सब कुछ समेट कर चलते रहने का वक्त है। यह सभी तरह की प्रथाओं और परंपराओं से मुक्ति प्राप्त करने का वर्ष है और पृथ्वी की सतह पर पौधे की तरह बढ़ने का वक्त है।

2022 के लिए लोगों के उत्साह और मूड में आए बदलाव को ध्यान में रखते हुए लोटस एंड स्टिल्ट्स को वॉलरपेपर ऑफ द ईयर घोषित किया गया है। ये न केवल बदलाव को स्वीकार करता है, बल्कि उसका जश्न भी मनाता है। चिड़ियों की तरह, जो बदलते मौसम में जल्द ही किसी भी परिवेश को अपने अनुकूल बना लेती है, उसी तरह कमल भी कई ऐसे जगहों पर खिल जाता है, जहां इसके खिलने की कोई उम्मीद नहीं है। नल सरोवर झील की प्राकृतिक छटा और वहां आने वाले प्रवासी पक्षियों को आकर्षक वॉलपेपर के पैटर्न में सजाया गया है। निलय नल सरोवर कलेक्शन के लोटस और स्टिल्ट्स से कुदरती इलाज की ताकत को अपने घर ले आएं।