Entertainment Featured

ऑल्टबालाजी ने सफलतापूर्वक पाँच साल पूरे किये

बाधाओं को तोड़कर क्लटर-ब्रेकिंग कंटेन्ट से दर्शकों का मनोरंजन करके और उपलब्धियाँ हासिल करने के साथ ही भारत के अग्रणी घरेलू डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑल्टबालाजी ने आज पाँच शानदार साल पूरे कर लिये हैं यह हाई5फ़ॉरऑल्ट है क्योकि यह प्लेटफॉर्म असीमित मनोरंजन और दुनियाभर के दर्शकों के लिये लिए नॉनस्टॉप लगातार देखने लायक कंटेन्ट बनाने के 5 सालों का जश्न मना रहा है इस प्लेटफॉर्म ने ओरिजिनल्स शो के क्षेत्र में अपना एक खास मुकाम बनाया है और भारतीय दर्शकों के बीच निजी तौर पर लगातार शोज देखने की आदत पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है अपने ऐप पर 90 से ज्यादा ओरिजिनल शोज की एक रोमांचक लाइब्रेरी के साथ ऑल्टबालाजी सभी जोनर्स के प्रशंसकों की जरूरतें पूरी कर रहा है यह मनोरंजन के लिये एक शानदार ठिकाना बन गया है खासकर इस चुनौतीपूर्ण समय में।

पाँचवी सालगिरह मना रहे इस प्लेटफॉर्म के बारे में विविध तरह के कंटेंट बनाने में दिग्गज एकता आर. कपूर ने कहा ऑल्टबालाजी में यह हमारे लिये बहुत खुशी का पल है यह सफर शानदार रहा है और ओटीटी बिजनेस में आने के लिये समय भी सबसे अच्छा था जहाँ हम बिलकुल नया कंटेन्ट बनाकर इतिहास रच रहे हैं ऑल्टबालाजी में हमने हमेशा अपने दर्शकों के लिये विविधता वाला कंटेन्ट बनाने और पेश करने में विश्वास किया है और हमने साल की शुरूआत अपने रियलिटी शो लॉक अप के साथ एक दमदार तरीके से की है मैं पूरे भारत के दर्शकों को उनके द्वारा दिए जा रहे लगातार प्यार और समर्थन के लिये धन्यवाद देती हूँ।”

अपनी पाँचवी सालगिरह आने से पहले ऑल्टबालाजी ने सबसे बड़े और निडर रियलिटी शो लॉक अप से पहली बार नॉन-फिक्शन रियलिटी के क्षेत्र में कदम रखा है। इस शो की मेजबान कंगना रनौत हैं और यह विवादास्पद सेलीब्रिटी कंटेस्टेन्ट्स को 72 दिनों के लिये जेल में कैदी के तौर पर रखता है यह शो एक ब्लॉकबस्टर हिट बन चुका है। अपने लॉन्च् के 32 दिनों के भीतर इस शो को 200 मिलियन से ज्यादा दर्शक मिल चुके हैं जो भारतीय डिजिटल रियलिटी के क्षेत्र में सबसे ज्यादा हैं। ऑल्टबालाजी विश्व का ऐसा पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म भी बन गया है जिसने लॉक अप का एक मेटावर्स-बेस्ड गेम रिलीज किया है जहाँ दर्शक इस शो से जुड़कर असल में पैसा जीतने के लिये खेल सकते हैं

और भी ज्यादा रोमांचक घोषणाओं, साझेदारियों और नये शोज के साथ ऑल्ट्बालाजी अकेले और परिवार के साथ देखने के लिये विभिन्न आयु समूहों के दर्शकों को सशक्त कर रहा है और उन तक पहुँच रहा है हर दिन मनोरंजन का आनंद उठाने के लिये ऑल्ट बालाजी देखें और इसकी पाँचवी सालगिरह के जश्न में शामिल हो जायें!

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics