Business • Featured

वॉलमार्ट ने भारतीय विक्रेताओं को विदेश में कारोबार विस्‍तार करने का न्‍योता दिया

वॉलमार्ट ने भारत के चुनींदा विक्रेताओं को वॉलमार्ट मार्केटप्‍लेस से जुड़ने का निमंत्रण दिया है जो कि क्‍यूरेटेड विक्रेताओं का मंच है जिसके जरिए हर महीने अमेरिका के करीब 120 मिलियन ग्राहकों को सेवाएं मिलती हैं। यह पहल भारतीय विक्रेताओं के साथ वॉलमार्ट के पिछले 20 वर्षों से जारी संबंधों का विस्‍तार है। उल्‍लेखनीय है कि भारत वॉलमार्ट के प्रमुख सोर्सिंग बाज़ारों में से एक है और कंपनी ने 2027 तक भारत से हर साल 10 अरब डॉलर मूल्‍य का निर्यात करने का महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍य रखा है।

अब वॉलमार्ट अंतरराष्‍ट्रीय विक्रेताओं को आकर्षित करने के अपने वैश्विक अभियान के तहत् भारत के नए विक्रेताओं से जुड़कर अपने मार्केटप्‍लेस पर उपलब्‍ध उत्‍पादों में विस्‍तार करने के लिए प्रयासरत है। इस पहल के तहत्, चुनींदा विक्रेताओं को वॉलमार्ट फुलफिलमेंट सर्विसेज़ का लाभ मिलेगा, जो उन्‍हें अमेरिका में वॉलमार्ट के वेयरहाउसिंग तथा डिलीवरी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ अपने परिचालनों को सुगम बनाते हुए प्रमोशंस एवं फीडबैक का समुचित रूप से प्रबंधन करने में मददगार होगा। वॉलमार्ट अपने मार्केटप्‍लेस से जुड़े विक्रेताओं के साथ अमेरिकी बाजार में सफल होने के लिए अमेरिकी ग्राहकों से संबंधित अंतर्दृष्टिऔर व्‍यावसायिक नियोजन रणनीतियां साझा करता है।

मिशेल मी, वॉलमार्ट वाइस प्रेसीडेंट, इमर्जिंग मार्केट्स एवं बिज़नेस डेवलपमेंट – ग्‍लोबल सोर्सिंग ने कहा, ”भारतीय निर्यातकों के साथ हमारी पुरानी भागीदारी के मद्देनजर, वॉलमार्ट अब भारतीय कारोबारियों को मार्केटप्‍लेस सैलर्स के तौर पर जुड़ने का अवसर दे रहा है ताकि वे निर्यात के क्षेत्र में अपने सपनों में रंग भर सकें। वे वॉलमार्ट के ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर का लाभ उठाकर अमेरिका में हर दिन लाखों ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं।

रजनीश कुमार, फ्लिपकार्ट चीफ कार्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर का कहना है, ”वैश्विक स्‍तर पर ग्राहकों तक आसानी से पहुंचने की सुविधा भारतीय विक्रेताओं के लिए भारी बदलाव लाने वाली साबित होगी। इसके चलते, कई उत्‍कृष्‍ट ‘मेक इन इंडिया’ब्रैंड्स अपने ग्‍लोबल नेटवर्क में विस्‍तार कर सकते हैं, एक्‍सपोर्ट की बेहतरीन प्रथाओं को सीखकर वॉलमार्ट के साथ तालमेल करते हुए अपनी उत्‍पाद श्रेणियों में भी विविधता ला सकते हैं।”

विक्रेताओं को वॉलमार्ट मार्केटप्‍लेस से जोड़ने और इस मंच पर आगे बढ़ने में मदद देने के लिए एक समर्पित क्रॉस बॉर्डर ट्रेड टीम का गठन किया है। यह स्‍थानीय विक्रेताओं को अंतरराष्‍ट्रीय विनियमनों तथा वॉलमार्ट रिस्‍पॉन्सिबल सोर्सिंग मानकों के अनुरूप, नई प्रोडक्‍ट लाइंस विकसित करने, पैकेजिंग, मार्केटिंग, सप्‍लाई चेन मैनेजमेंट आदि में अपनी क्षमताएं बढ़ाने और निर्यात में कामयाबी के लिए अपने परिचालनों को उन्‍नत बनाने में मदद करेगी।

कई अग्रणी भारतीय कंपनियों जैसे कि डेल्‍फाइ लैदर इंडिया, माही एक्‍सपोर्ट्स, टचस्‍टोन जैम्‍स एंड ज्‍यूलरी और वैलस्‍पन आदि पहले से ही वॉलमार्ट मार्केटप्‍लेस पर विस्‍तार कर रही हैं।”

अर्चना गरोडिया गुप्‍ता, संस्‍थापक, टचस्‍टोन जैम्‍स एंड ज्‍यूलरी ने कहा, ”अब जबकि मैं टचस्‍टोन को वॉलमार्ट मार्केटप्‍लेस के जरिए कहीं अधिक ग्राहकों तक लेकर जा रही हूं, मैं भारत में अपनी सहयोगी महिला उद्यमियों के लिए खुलने वाले संभावनाओं के अवसरों से उत्‍साहित हूं। ई-कॉमर्स के बढ़ने से महिलाओं के लिए अवसर बढ़े हैं और वे आर्थिक आज़ादी के अपने सपनों को पूरा करने के साथ-साथ अपने परिवारों एवं समुदायों को सहयोग दे सकती हैं तथा अंतरराष्‍ट्रीय बाज़ारों में बतौर विक्रेता भारत के सतत् विकास में भी योगदान कर सकती हैं।” 

Topics