Business • Featured

कंप्यूएज इन्फोकॉम ने लेक्समार्क इंटरनेशनल के साथ करार किया

कंप्यूएज इन्फोकॉम लि. ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स, सलूशन्स और सेवाओं की भारत की प्रमुख वितरक, कंप्यूएज इन्फोकॉम लि. ने देशभर में सिंगल फंक्शन और मल्टीफंक्शन लेजर प्रिंटर्स और संबंधित सेवाएं प्रदान करने के लिए लेक्समार्क इंटरनेशनल (इंडिया) के साथ अधिकृत सर्विस प्रोवाइडर करार किया है.

टेक्नोलोजी उद्योग की बहुत सी प्रमुख मार्केट एनालिस्ट फर्मों द्वारा लेक्सिंगटन, केंटकी में मुख्यालय  रखने वाली और एपीईसी, पैक एशिया और लेजंड होल्डिंग्स जैसी बड़ी निजी इक्विटी कंपनियों के स्वामित्व वाली लेक्समार्क को प्रिंट हार्डवेयर, सर्विस, सलूशन्स और  सुरक्षा में ग्लोबल लीडर के रूप में मान्यता मिली है.

1991 में स्थापित लेक्समार्क की अनुमानित आय लगभग 3.5 बिलियन यूएसडी है. कंपनी इनोवेटिव एलओटी और क्लाउड इनेबल्ड इमेजिंग टेक्नोलॉजिस का निर्माण करती है जो प्रिंट को सरल बनाने, सुरक्षा, बचत और टिकाऊपन के उसके विजन को हासिल करने के लिए  विश्व भर के 170 से अधिक देशों के ग्राहकों की मदद करती है.

कंपनी ने कहा कि इस गठबंधन से कंप्यूएज को अपनी मौजूदा सेवा पोर्टफोलियो की वैल्यू और बढ़ाने में और कारोबार को  नई ऊंचाई तक ले जाने में मदद मिलेगी जिससे उसकी देशव्यापी पहुंच के कारण लाभप्रदता बढ रही है.

कंप्यूएज के पास 46 सेल्स ऑफिस, 69 सर्विस सेंटर, 12000 ठोस ऑनलाइन और ऑफलाइन पार्टनर, रीसेलर और सिस्टम इंटीग्रेटर हैं. कंपनी आईटी ग्राहक, एंटरप्राइज सलूशन्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और हार्डवेयर सेवाओं पर केंद्रित है.

कंपनी का ग्लोबल आईटी जायंट जैसे एएमपी नेटकनेक्ट, एओसी, एपीसी, क्रिएटिव, डेल, एनर्जी, एचपी, किंग स्टोन, के7 कंप्यूटिंग, लिंक्सिस, माइक्रोसॉफ्ट, ओडिस्सी, रेलिसेल, टारगस और तोशीबा के साथ गठबंधन है.

Topics