Entertainment • Featured • Sports

ज़ूपी ने लॉन्च की अपनी स्किलिंग एकेडमी

ऑनलाईन गेमिंग में अग्रणी और उद्योग जगत के दिग्गज ज़ूपी ने अपनी स्किलिंग एकेडमी के लॉन्च की घोषणा की है, जो देश के युवाओं को रोज़गार में कौशल प्रदान कर उनके लिए एक समान अवसरों को सुनिश्चित करेगी। ज़ूपी स्किल एकेडमी एक निगम द्वारा पेश की गई अपनी तरह की पहली एकेडमी है, जो वंचित भारतीय युवाओं को स्किलिंग, अपस्किलिंग एवं शिक्षा प्रदान करेगी। इन युवाओं को कौशल प्रशिक्षण द्वारा भविष्य के लिए तैयार करना इस एकेडमी का मुख्य उद्देश्य है, जहां यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले हर उम्मीदवार को रोज़गार के एक समान अवसर मिलें।

डॉ सुबी चतुर्वेदी, कॉर्पोरेट एण्ड पब्लिक अफे़यर्स ऑफिसर, ज़ूपी ने कहा कि, ‘हमें ज़ूपी स्किल एकेडमी का लॉन्च करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जो हमारे तीन मुख्य सिद्धान्तों- स्थायित्व एवं ईएसजी, स्किलंग एवं अपस्किलिंग द्वारा एक समान अवसर और कल्याण के लिए टेक्नोलॉजी एवं गेमिंग- पर आधारित सीएसआर दृष्टिकोण का अभिन्न हिस्सा है। हमें खुशी है कि एनआईआईटी फाउन्डेशन ज़ूपी स्किलिंग एकेडमी के लिए हमारा पहला साझेदार है। यह सीएसआर पहल लक्षित युवाओं के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाकर उनकी जीवनशैली को बेहतर बनाएगी, समुदाय के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगी। ऑनलाईन गेमिंग स्पेस में दिग्गज होने के नाते ज़ूपी गेमीफिकेशन का उपयोग शिक्षा एवं कौशल में करना चाहता है और लर्निंग के परिणामों को बेहतर बनाना के लिए तत्पर है। एनआईआईटी फाउन्उेशन के साथ इस साझेदारी के माध्यम से हम ऐसे सर्टिफिकेशन कोर्सेज़ उपलब्ध कराएंगे जो मुंबई में सीमांत वंर्गों के युवाओं को तैयार कर रोज़गार के अवसर प्रदान करेंगे। इस साझेदारी को लेकर हम बेहद उत्सुक हैं, क्योंकि यह समाज में बड़े, बहु-प्रतीक्षित एवं सकारात्मक बदलाव ला सकती है।’

साझेदारी के बारे में बात करते हुए सपना मॉडगिल, डायरेक्टर, एनआईआईटी फाउन्डेशन ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि ज़ूपी हमारे सीएसआर पार्टनर के रूप में हमसे जुड़ने जा रहा है। इस पहल में एक हाइब्रिड मॉडल शामिल होगा, जो हमारे लर्निंग मैनेजमेन्ट सिस्टम एवं को-क्यूरेटेड प्रोग्राम के ज़रिए छात्रों को प्रशिक्षण मोड्यूल्स, ऑडियो-विज़ुअल मीडिया, ई-बुक्स एवं पाठ्यक्रम पर आधारित अन्य अध्ययनएवं परीखा सामग्री उपलब्ध कराएगा। प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने और सर्टिफिकेशन के बाद हम हर युवा को प्लेसमेन्ट में 100 फीसदी सहयोग देंगे, और यह सुनिश्चित करेंगे कि हर प्रतिभागी को उसके क्षेत्र में उचित नौकरी मिले।’

Topics