आईपर मार्ट सुपरमार्केट के आमेर शहर में 100 दिन पूरे होने पर लक्की ड्रॉ का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर कम्पनी ने शहरवासियों से वादा किया था उसके अनुसार एलईडी टीवी लक्की ड्रॉ द्वारा आमेर आईपर मार्ट सुपरमार्केट पर मुख्य अतिथि पार्षद हनुमान गुर्जर जी, शर्मा ग्रुप ऑफ वर्ड वाइड यूरोप व आईपर मार्ट सुपरमार्केट के डायरेक्टर श्री शिव बिहारी जी शर्मा, गिर्राज जी शर्मा, पृथ्वीराज जी शर्मा, राज बिहारी जी शर्मा की उपस्थित में एलईडी टीवी रामचन्द्र जी को लक्की ड्रा के माध्यम से निकाली गयी। वह अन्य 25 लक्की ड्रा ग्राहको को दिए गये।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर व मार्गदर्शक श्री गिर्राज शर्मा ने व अतिथि श्री गुलाब जी मीणा पूर्व संरपच माथासुला व गौतम मीणा जी सानकोटडा ने किया। कम्पनी के सीईओ सुनील जी कॉल ने बताया की आप पास के बेरोजगार युवा व महिलाओ को रोजगार देने सामाजिक सरोकार के लिए भी कम्पनी काम कर रही है। वह एक ही छत के नीचे घरेलू सामान व सभी तरह के उपयोगी घरेलू राशन का सामान कम दामो पर उपलब्ध कराने के लक्ष्य को लेकर कम्पनी काम कर रही है। वह राजस्थान के सभी जिला, कस्बो व तहसीलों मे 500 स्टोर 5 साल में खोलने का लक्ष्य रखा है। अब तक 8 सुपर मार्केट कम्पनी खोल चुकी है। इस अवसर पर राजेन्द्र मीणा नटाटा सरपंच, रामस्वरूप मीणा पूर्व संरपच साईवाड, पार्षद पति अविनाश जी सैनी, शिवपाल मीणा पंचायत समिति सदस्य, राकेश मीणा जी नटाटा, बद्री प्रसाद जी कम्पनी टीम सदस्य, मनोज जी टीम सदस्य, आनंद मीणा आमेर स्टोर मैनेजर,अंजली गौतम आमेर, जम्मी मीणा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे वह आमेर निवासियों के बीच में इस आयोजन को किया गया और ग्राहको के चहरों पर खुशी थी की आईपर मार्ट ने हमारी सभी जरूरत की वस्तुओं को उपलब्ध करवाया और अनेक योजनाएं ग्राहको के लिए चलाते रहते है।
आईपर मार्ट सुपरमार्केट इस तरह की स्कीमों का आयोजन सभी स्टोरो पर करती रहती है।













Add Comment