भारत के सबसे तेजी से बढ़ रहे हाइपर-वैल्यू ई-कॉमर्स प्लेटफार्म शॉप्सी को गूगल प्ले बैस्ट ऑफ यूज़र्स च्वॉइस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। देशभर से यूज़र्स ने शॉप्सी को विजेता चुना है। इसके अनूठे शॉपिंग फीचर्स, अभूतपूर्व अनुभव और पर्सनलाइज़ेशन जैसे अनुभवों के चलते ही शॉप्सी को इस कैटेगरी में विजेता चुना गया है।
ऑनलाइन शॉपिंग को ग्राहकों के लिए सुविधाजनक और किफायती बनाने के मकसद से शॉप्सी को जुलाई 2021 में लॉन्चकिया गया था। भारत की विविधता के मद्देनज़र, शॉप्सी अपनी प्रोडक्ट रेंज को प्रत्येक सीज़न और अवसरों के मुताबिक कस्टमाइज़ करती है जिससे हर ग्राहक को मिलता है बेहतरीन शॉपिंग अनुभव। आज इस प्लेटफार्म पर 800+से अधिक श्रेणियों में 150 मिलियन से भी ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। शॉप्सी के प्लेटफार्म पर यूज़र्स का आंकड़ा सितंबर 2022 में ही 100 मिलियन से पार हो गया है, जबकि 2023 में ऐसा होने का अनुमान था। इस हाइपरवैल्यू प्लेटफार्म ने बिग बिलियन डेज़ के दौरान अपने ग्राहक आधार में छह गुना बढ़त दर्ज करायी है और यह प्लेस्टोर पर सर्वाधिक डाउनलोड की जाने वाली ऍप के तौर पर अव्वल रही। शॉप्सी के प्लेटफार्म पर ग्राहकों को ज़ीरो कमीशन मार्केटप्लेस की सुविधा मिलती है जिसके परिणामस्वरूप यह विक्रेताओं के बीच भी पसंदीदा है।
आदर्श मेनन, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एंड हैड – न्यू बिज़नेस, फ्लिपकार्ट ने कहा, ”हम गूगल प्ले बैस्ट ऑफ यूज़र्स च्वॉइस अवार्ड प्राप्त करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। शॉप्सी के जरिए हम भारत को समर्थ बनाकर T2+ग्राहकों को ऑनलाइन लाने का इरादा रखते हैं। आज यह सपना छोटे शहरों के कितने ही ग्राहकों को आजादी के अहसास से भर देने वाला है कि उनकी पहुंच भी ऐसे प्रोडक्ट्स तक आसानी से है जो पहले सिर्फ महानगरों में
रहने वाले लोगों की पहुंच में ही थे। शॉप्सी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह बजट फ्रैंडली शॉपिंग अनुभव दिलाता है। हम अपने यूज़र्स से मिलने वाले उत्साही रिस्पॉन्स देखकर बेहद खुश हैं और इनसे हमें आगे भी अपने ग्राहकों तथा विक्रेताओं के लिए बेहतरीन मूल्य की पेशकश करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिली है।”
शॉप्सी ग्राहकों के लिए किफायती दाम पर ढेरों किस्म के प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है और साथ ही, उनके लिए वैल्यू आधारित तथा भरोसेमंद प्लेटफार्म भी साबित हुआ है। शॉप्सी ने ऐसी कम्युनिटी तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरने का प्रयास किया है जो देश में सभी के लिए कॉमर्स का बराबरी का धरातल तैयार करना चाहता है। जुलाई 2021 में अपने लॉन्च के समय से ही, शॉप्सी का इरादा जीरो-कमिशन मार्केटप्लेस की सुविधा उपलब्ध कराते हुए, देशभर में डिजिटल कॉमर्स को सभी के लिए सुलभ बनाना है। आज यह प्लेटफार्म देशभर में 800+ से अधिक श्रेणियों में 150 मिलियन प्रोडक्ट्स तक पहुंच आसान बना रहा है।













Add Comment