Business Featured

गेमिंग इंडस्ट्री में युवाओं का झुकाव: एचपी इंडिया 

एचपी इंडिया गेमिंग लैंडस्‍केप स्‍टडी 2022 के मुताबिक, भारतीय गेमर्स ने गेमिंग में कॅरियर बनाने की इच्‍छा जतायी है। इस अध्‍ययन के लिए देश के 14 शहरों से करीब 2000 प्रतिभागियों को चुना गया था जिन्‍होंने बताया कि गेमिंग से अच्‍छी आमदनी कमाने के साथ-साथ मल्‍टीपल कॅरियर विकल्‍पों की उपलब्‍धता के चलते गेमर्स इसे पसंद कर रहे हैं।

भारत में एचपी की गेमिंग स्‍टडी के इस दूसरे संस्‍करण में, पीसी को गेमिंग के लिए सबसे पसंदीदा डिवाइस बताया गया है। 68% गेमर्स ने पीसी को पहली पसंद बताया क्‍योंकि इससे बेहतर प्रोसेसर्स, डिजाइन और ग्राफिक्‍स के रूप में लाभ मिलता है और इमर्सिव डिस्‍प्‍ले भी अनुभव बेहतर बनाते हैं।

कॅरियर विकल्‍प के तौर पर गेमिंग :- इस अध्‍यन के अनुसार, करीब गंभीर किस्‍म के दो-तिहाई गेमर्स ने गेमिंग को फुल-टाइम या पार्ट-टाइम कॅरियर के तौर पर आजमाने की मंशा जतायी है। गेमर्स के इस ओर झुकाव का एक और कारण है कि वे अपने शौक को कॅरियर में बदलने की संभावना भी टटोलना चाहते हैं। गेमिंग को मनोरंजन तथा रिलैक्‍सेशन (92%),मानसिक सक्रियता बढ़ाने (58%) और सोशलाइज़‍िंग (52%)के स्रोत के रूप में भी देखा जाता है।

भारत में गेमिंग इंडस्‍ट्री के विकास से भारतीय गेमर्स को इस क्षेत्र में कॅरियर संवारने के विभिन्‍न अवसरों को टटोलने का अवसर मिल रहा है। हालांकि गेमर बनना सर्वोच्‍च पसंद है, वहीं इंफ्लुएंसर या गेमिंग सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर भी कॅरियर बनाने की इच्‍छा जताने वाले बहुत से लोग हैं।

विक्रम बेदीसीनियर डायरेक्‍टरपर्सनल सिस्‍टम्‍सएचपी इंडिया मार्केट ने कहाभारत में जैसे-जैसे गेमिंग इंडस्‍ट्री आगे बढ़ रही है, उसके चलते गेमिंग को एक कॅरियर विकल्‍प के तौर पर देखा जाने लगा है। देश के पीसी गेमिंग लैंडस्‍केप में युवाओं के लिए जबर्दस्‍त अवसर मौजूद हैं एचपी में हम गेमर्स को OMEN कम्‍युनिटी पहल के जरिएजानकारीसाधन तथा अवसर उपलब्‍ध कराने और अपस्किल बनाने के उनके सफर में सहयोग कर उन्‍हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहते हैं।”

उन्‍होंने कहापीसी गेमिंग को ज्‍यादा पसंद किया जाना हमारे लिए शानदार बिज़नेस अवसर है। हम यूज़र इन्‍साइट्स के आधार पर सर्वश्रेष्‍ठ अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि भारत में गेमिंग का संपूर्ण और उन्‍नत गेमिंग इकोसिस्‍टम तैयार हो सके।

पीसी ने गेमिंग के सर्वाधिक पसंदीदा डिवाइस के तौर पर पहचान बनायी पीसी गेमिंग के फायदों के मद्देनज़र मोबाइल गेमर्स भी इसे अपनाने के लिए उत्‍सुक हैं। 39%मोबाइल गेमर्स ने गेमिंग के लिए पीसी को चुनने की इच्‍छा जतायी है।