भारत की प्रमुख ईवी स्कूटर ब्रांड, एथर एनर्जी ने आज होसुर, तमिलनाडु में अपनी दूसरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का शुभारंभ किया। यह फैसिलिटी 300,000 वर्ग फुट में फैली हुई है, जो न सिर्फ ब्रांड को अपनी उत्पादन क्षमता को 420,000 यूनिट प्रति वर्ष तक बढ़ाने में मदद करेगी, बल्कि कंपनी को अपने प्रमुख स्कूटर्स: एथर 450X और 450 प्लस की बढ़ती मॉंग को पूरा करने में भी सहायक सिद्ध होगी।
नए प्लांट की रोमांचक शुरुआत को लेकर स्वप्निल जैन, को-फाउंडर और सीटीओ, एथर एनर्जी, ने कहा, “क्वालिटी के मामले में, तेजी से विस्तार बेहद संवेदनशील पहलु है। ऐसे में प्लांट के लिए विज़न तैयार करते हुए अपने ग्राहकों को सेफ और टिकाऊ प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रक्रियाओं और मशीनों पर किए गए इंवेस्टमेंट्स और इनोवेशन के साथ, यह प्लांट हमें क्वालिटी व्हीकल्स प्रदान करते हुए हमारे नेतृत्व को और भी अधिक मजबूत
करेगा।”
300,000 वर्ग फुट में फैली हुई एथर की नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में दो यूनिट्स मौजूद हैं: एक बैटरी प्रोडक्शन के लिए और दूसरी व्हीकल असेंबली के लिए। बैटरी यूनिट में पाँच और व्हीकल असेंबली में दो असेंबली लाइन्स होंगी। अपने स्कूटर्स की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए यह फैसिलिटी 420,000 यूनिट्स की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी शामिल करेगी। यह मॉडर्न फैसिलिटी ‘आत्मनिर्भर भारत’ के अनुरूप है और देश में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगी। एक मजबूत लोकल इकोसिस्टम के साथ विकसित, एथर एनर्जी के अधिकांश सप्लायर बेस तमिलनाडु और कर्नाटक में है, जो होसुर को फैक्ट्री के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं।
नई फैसिलिटी के बारे में स्वप्निल ने आगे कहा, “होसुर में हमारी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के साथ, एथर ने ईवी इंडस्ट्री में मैन्युफैक्चरिंग इनोवेशन के माध्यम से क्वालिटी के नए मानक स्थापित किए हैं। नई फैसिलिटी इंडस्ट्री 4.0 के साथ सक्षम है, जो विश्व स्तर की क्वालिटी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर देने के लिए टेस्टिंग और सिमुलेशन, प्रोसेस (इंडस्ट्री 4.0) तथा फील्ड (कनेक्टेड व्हीकल) से डेटा को एक साथ लाता है। मैन्युफैक्चरिंग एक्सीलेंस पर मजबूत फोकस के साथ, हमने अपने टैक्ट टाइम में 10 गुना और वर्क कॉन्टेंट में 4 गुना सुधार किया है। व्हीकल सेफ्टी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के लिए, हमारे पास व्हीकल के साथ-साथ सॉफ्टवेयर पक्ष पर हमारे स्कूटर्स के लिए प्रमुख टेस्टिंग मानक हैं। वर्तमान में प्रत्येक स्कूटर स्थिरता और सेफ्टी प्रदान करने के चलते 1500 से अधिक सख्त टेस्ट्स से गुजरता है।”
एथर एनर्जी देश में ईवी क्राँति लाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसकी टिकाऊ मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए, यह फैसिलिटी सभी रिलेवेंट मैन्युफैक्चरिंग मानकों को पूरा करती है। फैक्ट्री से शून्य अपशिष्ट उत्पन्न होता है और शून्य जल निर्वहन होता है। यहाँ इनहाउस एसटीपी और फ्लशिंग व प्लांटेशन के लिए उपचारित जल है। इस फैसिलिटी में असेम्बली लाइन्स पर एनर्जी रिजेनेरेटिव टेस्टिंग यूनिट्स और इलेक्ट्रिक मटेरियल भी मौजूद है।
एथर एनर्जी की योजना नए मार्केट्स में विस्तार करके अपने रिटेल ऑपरेशन्स को मजबूत करने की है। साथ ही कंपनी मार्च, 2023 तक 100 शहरों में लगभग 150 एक्सपीरियंस सेंटर्स का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसने राइडर कम्युनिटी को समग्र अनुभव प्रदान करने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में भी भारी निवेश किया है। हाल ही में कंपनी ने समूचे भारत में 500 से अधिक एथर फास्ट चार्जिंग ग्रिड्स की स्थापना करने का अद्भुत आँकड़ा पार किया है। साथ ही, वित्त वर्ष 2023 के अंत तक कंपनी की योजना 1400 एथर ग्रिड्स स्थापित करने की है, ताकि ईवी इंडस्ट्री के विकास का समर्थन किया जा सके और ईवी के लिए परेशानी मुक्त ट्रांज़िशन की सुविधा मिल सके।













Add Comment