जी एम पॉलीप्लास्ट लिमिटेड (G M Polyplast Ltd.) (BSE: 543239), एक कंपनी जो हिप्स (HIPS) और एबीएस (ABS) शीट्स के निर्माण में लगी हुई है और प्रीमियम और सस्ती गुणवत्ता वाले स्क्रैप का आयात करती है जिसे बाद में प्रीमियम गुणवत्ता शीट्स और ग्रैन्यूल्स में परिवर्तित किया जाता है। कंपनी ने 30 सितंबर, 2022 को समाप्त 6 महीनों के उत्कृष्ट परिणामों की घोषणा की।
30 सितंबर, 2022 को समाप्त 6 महीनों के लिए, कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष राजस्व में 45% की वृद्धि दर्ज की, जो 29.98 करोड़ रुपये (वित्तीय वर्ष 2022 की पिछली छहमाही) से 43.45 करोड़ रुपये (वित्तीय वर्ष 2023 की पिछली छह माही) थी। इसी अवधि के लिए पीएटी (PAT) 44% बढ़ा जो 1.76 करोड़ रुपये (वित्तीय वर्ष 2022 की पिछली छह माही) से 2.53 करोड़ रुपये (वित्तीय वर्ष 2023 की पिछली छह माही) पहुंचा।
बोर्ड ने आगे 6:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है, जो कि प्रत्येक 1 फुल पेड इक्विटी शेयर हेतु 6 बोनस इक्विटी शेयर हैं। बोर्ड ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) समिति के गठन को भी मंजूरी दी।
कंपनी दुनिया- भर के आयातकों और निर्यातकों के साथ संबंध बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जी एम पॉलीप्लास्ट ने नई पीईटी शीट लाइन जोड़कर अपनी उत्पाद श्रृंखला में विविधता जोड़ी है। इसके अतिरिक्त, कंपनी प्लास्टिक शीट में नए रंग और टेक्सचर डिज़ाइन लाकर अपने मौजूदा उत्पाद का विकास कर रही है।
प्लास्टिक विश्व स्तर पर सबसे अधिक पुनर्नवीनीकृत सामग्री है और इसमें विकास की बहुत बड़ी संभावना है। हम नए उद्योगों को लक्षित करके बाज़ार में प्रवेश की रणनीति का उपयोग करेंगे, जिसे अभी तक कंपनी द्वारा टैप नहीं किया गया है। कंपनी की योजना बड़े पैमाने पर निर्यात बिक्री बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में एक ब्रांड इमेज बनाने की है।
कंपनी प्लास्टिक स्क्रैप को साफ करके प्रीमियम गुणवत्ता वाली रिसाइकिल शीट्स और ग्रेन्यूल्स बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जीएम वर्तमान में पीईटी बोतल के फ्लेक्स खरीद रहा है, जिससे हर साल 1 लीटर की 100,000,000 बोतलों को रिसाइकिल करने में मदद मिली है।













Add Comment