Business Featured

ओयो ने फ्लैगशिप पैट्रन-फेसिंग ऐप ‘को-ओयो’ पेश किया

ग्लोबल हॉस्पिटलिटी टेक्नॉलॉजी कंपनी, ओयो ने आज एक बेहतर फ्लैगशिप पैट्रन-फेसिंग ऐप, को-ओयो पेश किया। इस पुनः लॉन्च किए गए ऐप द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली अतिरिक्त क्षमताएं पैट्रंस को अपने खुद के प्रमोशनल प्रोग्राम जैसे डिसकवर सेल (होटल में नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए), फ्लैश सेल्स (स्वतंत्र स्थानीय होटलों को अपने खुद के ऑफर चलाने के लिए) आदि डिज़ाईन करने और चलाने में समर्थ बनाती हैं।

आगामी त्योहारों के सीज़न में जयपुर सहित देश में भारी मांग उत्पन्न होने का अनुमान है, और कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहर इस मांग को पूरा करने का नेतृत्व करेंगे। लेज़र डेस्टिनेशंस, जैसे गोवा, पुरी और विशाखापट्नम में पहले से ही भारी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। यह आत्मविश्वास दुर्गा पूजा और दीवाली की छुट्टियों से पहले की गई पूर्व बुकिंग्स की सार्थक मांग के चलते है। पीक ट्रैवल सीज़न में स्थानीय स्तर पर पर्सनलाईज़्ड प्रमोशन चलाने की क्षमता स्वतंत्र होटलों को लाभ पहुँचाएगी और उन्हें ऑक्युपेंसी व राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। उदाहरण के लिए, दुर्गा पूजा पंडाल के नज़दीक स्थित होटल अत्यधिक मांग के कारण मूल्यों को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रति कमरे का मूल्य ऊपर-नीचे कर सकता है, जबकि पंडाल से दूर स्थित होटल ज्यादा ग्राहक आकर्षित करने के लिए ऑफर पेश कर सकता है।

ऑल-न्यू को-ओयो ऐप में अत्यधिक मात्रा में की गई बुकिंग्स के लिए एक वन-क्लिक-चेक-इन क्षमता है, ताकि चेक-इन में लगने वाला समय कम से कम हो। नए फीचर्स हर होटल को सर्वाधिक राजस्व निर्माण में मदद करने के लिए विशेष भौगोलिक क्लस्टर में अन्य होटलों के बारे में उपयोगी जानकारी भी प्रदान करते हैं। यह नया ऐप ग्राहकों का अनुभव, ऑपरेशनल एफिशियंसी बेहतर बनाने तथा डेटा साईंस, सास टेक्नॉलॉजीज़ एवं एआई टेक्नॉलॉजीज़ की मदद से राजस्व बढ़ाने के लिए डिज़ाईन किया गया है, ताकि ओयो पैट्रंस (होटल मालिकों) को रियल टाईम जानकारी द्वारा सर्वाधिक लाभ अर्जित करने में मदद की जा सके। कई सालों के बाद इतने अधिक उत्साह से मनाए जा रहे त्योहारों में इस रिन्यूड ऐप द्वारा मालिक अपना राजस्व 1.5 गुना से 2.4 गुना तक (स्वतंत्र होटलों की तुलना में) बढ़ा सकेंगे।     

को-ओयो ऐप का यह नया व संशोधित प्राईसिंग सेक्शन पैट्रंस को ज्यादा ग्राहक आकर्षित करने के लिए सही मूल्यों का सुझाव देगा। इस प्रकार जब मूल्य तालमेल में नहीं होंगे, तो पैट्रंस को ज्यादा स्मार्ट और व्यक्तिगत प्रमोशन व अलर्ट मिल सकेंगे और वो अपने मूल्यों को डाईनैमिक रूप से संशोधित करके ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित कर सकेंगे। इनमें से कुछ प्रमोशनल अभियानों में फ्लैश सेल और ओयो का नया कस्टमर ऑनबोर्डिंग अभियान, डिसकवरसेल आदि शामिल हैं। इसके अलावा, एक नया कैलेंडर व्यू एवं एक संशोधित टैरिफ मैनेजर पैट्रंस को पड़ोसियों, मौसम एवं अन्य तत्वों की जानकारी के आधार पर मूल्यों में उतार-चढ़ाव करने में समर्थ बनाएगा।

ऑल-न्यू को-ओयो ऐप होटल मालिकों को मूल्यों के प्रबंधन, ग्राहक अनुभव बेहतर बनाने, मांग और राजस्व बढ़ाने के लिए एक वन-स्टॉप समाधान प्रदान करता है। को-ओयो द्वारा स्थानीय होटल के मालिक रिव्यू एवं रेटिंग्स, नज़दीकी होटलों की डेटा इनसाईट की डायरेक्ट एक्सेस और अपने खुद के प्रमोशन चलाने की क्षमता के साथ अपने ग्राहक अनुभव को मजबूत बना सकते हैं। इससे होटल के मालिकों को पीक होलिडे सीज़न में ज्यादा बुकिंग आकर्षित करने के लिए अन्य लोगों के मुकाबले बढ़त मिलेगी। छोटे शहरों व कस्बों में ज्यादातर स्थानीय हॉस्पिटलिटी सेक्टर अपने दैनिक कार्य एवं राजस्व प्रबंधन संभालने के लिए अनेक ऐप्स या सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं, और इन दोनों में अक्सर कोई इंटीग्रेशन नहीं होता है। इसलिए मालिक बुकिंग एवं ग्राहक अनुभव का प्रबंधन करने के लिए अपने स्टाफ पर निर्भर होते हैं। ओयो के ऑल-न्यू को-ओयो ऐप के माध्यम से मालिकों को अपने दैनिक कार्यों और राजस्व प्रबंधन की ज्यादा विज़िबिलिटी मिलेगी। इससे मालिकों को अपने ऑन-ग्राउंड स्टाफ के साथ सीमित एक्सेबिलिटी साझा करने का विकल्प भी मिलेगा।

अनुज तेजपाल, चीफ बिज़नेस डेवलपमेंट ऑफिसर, ओयो ने कहा‘‘भारत में होटलियर अपना राजस्व बढ़ाने और दैनिक कार्यों के प्रबंधन के लिए आमतौर से विभिन्न प्लेटफॉर्म्स, जैसे ओटीए, ऑनलाईन बुकिंग मैनेजमेंट सिस्टम, डिजिटल पेमेंट गेटवे, कंटेंट मैनेजमेंट, प्राईस पैरिटी मैनेजमेंट, मार्केटिंग आदि पर निर्भर हैं। इससे होटल मालिकों द्वारा संसाधनों व समय की प्रतिबद्धता के लिए होने वाला खर्च बहुत बढ़ जाता है, जिसके कारण कई उद्यमियों के पास केवल पारंपरिक व मैन्युअल तरीके से अपना होटल चलाने का विकल्प ही बचा रह जाता है। साथ ही इसकी वजह से ग्राहकों की संतुष्टि और उन्हें बनाए रखने की क्षमता कम हो जाती है। ओयो के साथ जुड़कर होटल मालिकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर को-ओयो की संपूर्ण टेक्नॉलॉजी का संग्रह उपलब्ध हो जाता है, जो वो एक ही प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर अपनी इच्छा के अनुरूप प्रोमो चला सकते हैं तथा इसकी अन्य विशेषताओं का उपयोग कर सकते हैं। इसके द्वारा होटल मालिकों और स्टाफ को राजस्व बढ़ाने के लिए आवश्यक टूल्स उपलब्ध होते हैं।’’

अपना अनुभव साझा करते हुए नोएडा से ओयो पैट्रन, दीपक राणा ने कहा, ‘‘को-ओयो ने हमारा जीवन बहुत सुकूनभरा बना दिया। अपने दैनिक कार्यों को करने और पड़ोस की जानकारी के आधार पर ऑक्युपैंसी बढ़ाने में मदद करने के लिए हमारी जरूरत की हर चीज़ हमें इसमें मिल जाती है। पिछले कुछ महीनों में ट्रैवल में काफी वृद्धि हुई है। नए को-ओयो ऐप द्वारा हमें अपने कार्य सुचारू रूप से करने के लिए भिन्न-भिन्न एप्लीकेशंस में तालमेल बनाने की जरूरत नहीं है। मेरे फ्रंट डेस्क स्टाफ और मुझे को-ओयो ऐप द्वारा अपने स्मार्टफोन पर अपने व्यवसाय का हर पहलू दिखाई देता है। इसके विभिन्न फीचर्स को ब्राउज़ करना बहुत आसान व सुविधाजनक है, जिस कारण मैं इस ऐप में रोज काफी ज्यादा समय बिताता हूँ। आगामी छुट्टियों का सीज़न हम सभी छोटे एवं मध्यम हॉस्पिटलिटी व्यवसायों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ओयो के फीचर्स हमें अपने खुद के प्रमोशन चलाने में मदद करते हैं, और इसकी अन्य विशेषताओं के साथ बल्क चेक-इन की सुविधा हमें सीज़न में अच्छी कमाई करने में मदद करती है।’’

संशोधित को-ओयो ऐप में ग्रोथ हब, गेस्ट एक्सपीरियंस हब, ऑप्ट-इन प्रोग्राम विकल्प, बुकिंग हब आदि फीचर्स छोटे व मध्यम हॉस्पिटलिटी व्यवसायों को अपने स्मार्टफोन पर एक सिंगल प्लेटफॉर्म द्वारा अपने कार्यों का संचालन करने में मदद करते हैं। यह ऐप फ्रंट डेस्क स्टाफ या प्रॉपर्टी मैनेजर और प्रॉपर्टी मालिक द्वारा आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है, ताकि इसके आसान उपयोग के साथ सभी अंशधारकों को पारदर्शिता मिले।

कमरे की उचित दरें ग्राहकों की रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बहुत कम या बहुत ज्यादा कीमतें राजस्व को काफी ज्यादा प्रभावित करती हैं। इस फीचर में सबसे ऊपर इसी बात को रखते हुए, ओयो प्राईस एंड प्रमोशंस हब नज़दीकी होटलों और स्थानीय जानकारी के आधार पर व्यक्तिगत नोटिफिकेशन प्रस्तुत करता है। यदि प्रॉपर्टी का मूल्य सही न रखा गया हो, तो पैट्रंस को अलर्ट के साथ सही मूल्य के सुझाव मिलते हैं। पैट्रंस को ग्राहकों के लिए सीज़नल एवं टेलरमेड प्रमोशन भी प्राप्त होते हैं।

पहली बार प्रस्तुत किया गया संशोधित बुकिंग हब पैट्रंस और प्रॉपर्टी मैनेजर्स को अनेक फीचर्स, जैसे वन-क्लिक चेक-इन प्रक्रिया एवं बल्क चेक-इन विकल्प प्रदान करता है, ताकि एक साथ अनेक बुकिंग्स को संभाला जा सके। पैट्रंस और प्रॉपर्टी मैनेजर अपने स्मार्टफोंस पर को-ओयो ऐप डाउनलोड करके संचालन एवं राजस्व प्रबंधन के लिए जरूरी सभी फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं, जिससे उन्हें फ्रंटडेस्क लैपटॉप या टेबलेट की जरूरत नहीं रहेगी। ओयो का मानना है कि यह फीचर आगामी पीक ट्रैवल सीज़न में होटल मालिकों और फ्रंट डेस्क मैनेजर्स को दैनिक कार्य संभालने और ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाने का ज्यादा लचीलापन प्रदान करेगा।

ग्रोथ हब एक डेटा-संचालित फीचर है, जो पैट्रन-फेसिंग ऐप में ‘वेज़ टू इंप्रूव रेवेन्यू’ विगेट के अंदर दिखाई देता है। यह पर्सनलाईज़्ड रिकमेंडेशन इंजन के रूप में काम करता है, जो पैट्रंस को विभिन्न प्रमोशनल ऑफर चुनने एवं कई अन्य कार्यों का विकल्प प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है, ताकि वो ज्यादा राजस्व अर्जित कर सकें।

आज के विकसित यात्री वास्तविक कस्टमर रेटिंग व रिव्यू देने के लिए उत्सुक रहते हैं, ताकि उन्हें ट्रैवल का निर्णय लेने में मदद मिले। इस तरह फीडबैक दिए जाने से व्यवसायों को अपने ग्राहकों के साथ ज्यादा संलग्न होने और बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने में मदद मिलती है। गेस्ट एक्सपीरियंस हब के साथ कंपनी पैट्रंस को ग्राहकों के फीडबैक की सीधी एक्सेस प्रदान करेगा, ताकि वो इस जानकारी के आधार पर उपाय कर सकें। यह फीचर होटल्स को अपने मेहमानों के आँकडे, जैसे रिव्यू, रेटिंग और अपनी प्रॉपर्टी के लिए सोशल मीडिया फीडबैक प्रदान करके उन्हें अपने मासिक राजस्व के लक्ष्य पूरे करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके अलावा, पैट्रंस एक विस्तृत राजस्व इंपैक्ट रिपोर्ट द्वारा अपनी प्रॉपर्टी का प्रदर्शन देख सकते हैं।

Topics