स्पेशलाइज़्ड पाइप मैन्युफैक्चरर स्वास्तिक पाइप लिमिटेड बुक बिल्डिंग प्रोसैस के जरिए, रु. 10 फेस वैल्यू वाले फुली पेडअप 62.52 लाख इक्विटी शेयरों के प्रारंभिक निर्गम के साथ पूंजी बाजार में प्रवेश किया गया एवं यह आईपीओ बिडिंग के लिए 29 सितंबर 2022 (गुरुवार) को खुला और 3 अक्टूबर 2022 (सोमवार) को बंद होगा। इश्यू का 50 प्रतिशत अमीर निवेशकों (एचएनआई) और 50 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा।
31 अगस्त 2022 को स्वास्तिक पाइप की पेंडिंग ऑर्डर बुक पोज़िशन रु. 300 करोड़ है। यह उन रनिंग ऑर्डर के अलावा है जिनका निष्पादन कंपनी कर रही है। संदीप बंसल द्वारा प्रोमोट की गई स्वास्तिक पाइप सन् 1973 से माइल्ड स्टील व कार्बन स्टील इलेक्ट्रिक रेसिस्टेंस-वेल्डेड (ईआरडब्ल्यू) ब्लैक और गैल्वनाइज़्ड पाइप व ट्यूब्स का निर्माण व निर्यात करती आ रही है। वर्तमान में, स्वास्तिक पाइप की 30 प्रतिशत बिक्री सीधे डीलरों को और 50 प्रतिशत बिक्री सीधे कॉर्पोरेट्स व ओईएम को होती है। जम्मू और कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय जल जीवन मिशन में कंपनी मुख्य सहयोगी है। कंपनी ने सोलर पोल्स के लिए स्ट्रक्चरल, रेलवे के लिए स्पेशल स्ट्रक्चर, रोड क्रैश बैरियर जैसे वैल्यू ऐडेड उत्पादों का निर्माण व निर्यात भी शुरु कर चुकी है।
’’इस इश्यू के बाद कार्यशील पूंजी के मुक्त प्रवाह तथा वैल्यू ऐडेड उत्पादों पर बढ़ते फोकस के साथ कंपनी सीधे कॉर्पोरेट्स को बिक्री और निर्यात से होने वाले रेवेन्यू पर लक्ष्य करेगी। साथ ही, हम उत्तर भारतीय बाजार पर अपनी निर्भरता कम कर के अपना जोखिम भी घटाएंगे और इसके लिए हमारा इरादा 2025 तक मौजूदा डीलरशिप आधार को दोगुना कर के 110 से अधिक करने का है,’’ स्वास्तिक पाइप के प्रबंध निदेशक संदीप बंसल ने निवेशकों के एक समूह से कहा। उन्होंने यह भी कहा की, ’’हम ब्रांड रिकॉल में भी निवेश करेंगे ताकी देश भर में क्षेत्रीय बिक्री में बढ़ोतरी हो।’’
कंपनी को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा वन स्टार ऐक्सपोर्ट हाउस की मान्यता दी गई है। निकट भविष्य में लागत के बेहतर इस्तेमाल के लिए कंपनी दोनों प्लांटों में सोलर रूफटॉप पैनल लगाएगी और इस तरह हरित ऊर्जा उत्पन्न करेगी।
स्वास्तिक पाइप्स के प्रमुख ग्राहकों में शामिल हैं- रिलायंस इंडस्ट्रीज़, बीएचईएल, कोल इंडिया, डीएमआरसी, ईआईएल, हिंदुस्तान ज़िंक, एल एंड टी, नाल्को, एनटीपीसी, एबीबी लि. आदि। कंपनी के प्रतिष्ठित उपभोक्ता कई देशों में फैले हैं जैसे यूएसए, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, क़तर, जर्मनी, बेल्जियम, मॉरिशस, इथियोपिया और कुवैत।













Add Comment