Business Featured

यूरोप के रेड गोल्‍ड टोमैटोज भारत में पेश

लाल, आकर्षक और चमकदार, स्‍वादिष्‍ट और सेहत के लिये फायदों से भरपूर, यूरोप के रेड गोल्‍ड टोमैटोज अब भारत में भी उपलब्ध है! 

ओल पोमोडोरो डा इंडस्ट्रिया सेंट्रो सूड इटालिया के प्रेसिडेंट गुगलील्‍मो वाकारो ने कहा, “हमारे विश्‍व–प्रसिद्ध उत्‍पादों के लिये भारत में अच्‍छी संभावना है। भारत के व्‍यंजन और स्‍वाद अनूठे, प्रामाणिक और स्‍वादिष्‍ट हैं, जिसका कारण उनकी विविधता है। डिब्‍बाबंद टमाटर शेफ और होम कुक, दोनों के लिये स्‍वादिष्‍ट रेसिपीज बनाने के लिये सबसे बढ़िया सामग्री हैं और ये हमेशा उपलब्‍ध रहते हैं!

यूरोप के डिब्‍बाबंद (कैन्‍ड) रेड गोल्‍ड टोमैटोज द्वारा दुनिया के सबसे स्‍वादिष्‍ट और अनोखे टमाटरों की ताजगी का संरक्षण होता है। ज्‍वालामुखी की उपजाऊ मिट्टी में भूमध्‍यसागरीय धूप के नीचे उगाये जाने वाले इन टमाटरों का संरक्षण समयबद्ध शैली से किया जाता है, जिसके लिये सबसे नई टेक्‍नोलॉजी इस्‍तेमाल होती है। शेल्‍फ के ऊपर डिब्‍बे में रखे यह टमाटर, जब आप चाहे इस्‍तेमाल करने के लिए तैयार हैं।

यूरोप के रेड गोल्‍ड टोमैटोज क्‍यों चुनें। असीमित पोषण, स्‍वास्‍थ्‍य लाभों और नियंत्रित, सावधानीपूर्वक की गई प्रोसेसिंग के साथ यूरोप के रेड गोल्‍ड कैन्‍ड टोमैटोज किसी भी कुक के लिये सबसे बढ़िया विकल्‍प हैं, चाहे वह दुनिया में कहीं का भी होम कुक हो, मास्‍टर शेफ या गौरमेट और यह विभिन्‍न रूपों में आते हैं: पूरे छिले हुए टमाटर, कटे हुए टमाटर और चेरी टमाटर, और इनमें से हर किसी के पास आपके खास व्‍यंजनों को अतिरिक्‍त स्‍वाद देने का गुण है। अब यह आपके लिये उपलब्‍ध हैं, काफी सुविधाजनक तरीके से! इनका सीधे इस्‍तेमाल करें, क्‍योंकि इन्‍हें छीलने या काटने की जरूरत नहीं है।

यह बेहद पौष्टिक हैं, इम्‍युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने में मदद कर सकते हैं और शरीर में सूक्ष्‍म-तत्‍वों और खनिजों की बहाली करते हैं। एक टमाटर भी महत्‍वपूर्ण ढंग से फायदेमंद होता है: यह विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, खनिज, फाइबर, घुलनशील प्रोटीन और साथ ही लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्‍सीडेंट्स से प्रचुर होता है, जो संक्रमण से बचाने में मदद करता है, दिल की सेहत को बेहतर बनाता है और कैंसर-रोधक गुणों के लिये उस पर शोध भी किया जा रहा है। टमाटर में कोलेस्‍ट्रॉल नहीं होता है और यह शरीर में शुगर के स्‍तर को कम करता है।

Topics