भारत की सबसे प्रमुख लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, एचडीएफसी लाइफ ने एक टर्म इंश्योरेंस प्लान क्लिक2प्रोटेक्ट सुपर लॉन्च किया है। यह प्लान आपको अपनी सुरक्षा जरूरतों के अनुसार इसे कस्टमाइज करने में आपको सक्षम बनाता है और आपको केवल उन बेनिफिट्स या प्लान के लिए ही भुगतान करना होगा जिसका आपने चुनाव किया है।
एचडीएफसी लाइफ के चीफ एक्चुअरी श्रीनिवासन पार्थसारथी ने कहा, “हर व्यक्ति के पास टर्म इंश्योरेंस जरूर होना चाहिए। प्रमुख जीवन बीमा कंपनी होने के नाते हम उपभोक्ताओं की रोज नई उभरती जरूरतों को पूरा करने का हमेशा प्रयास करते हैं।
हम ऐसे प्रॉडक्ट्स पेश करना चाहते हैं जो उपभोक्ताओं को उनकी जरूरतों के मुताबिक प्लान को कस्टमाइज करने की लचीलता प्रदान करते हों। ऐसे उत्पाद ग्राहक-केंद्रित हैं और उनकी खास जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए जाते हैं और साथ ही यह भी सुनिश्चित करते हैं कि उपभोक्ता सिर्फ उसी चीज के लिए भुगतान करें, जिसे उन्होंने खरीदा है। क्लिक2प्रोटेक्ट सुपर को कोई भी उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज कर सकता है। इसकी झलक प्रीमियम में भी दिखाई देती है। प्रॉडक्ट के तीन प्लान ऑप्शंस तरह-तरह के लाभ प्रदान करते हैं। हमारा मानना है कि क्लिक2प्रोटेक्ट सुपर उन ग्राहकों के लिए आधुनिक वित्तीय सुरक्षा जाल होगा जोकि सम्मानजनक जिंदगी जीने में विश्वास रखते हैं।”
क्लिक2प्रोटेक्ट सुपर एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, एक व्यक्तिगत, शुद्ध रिस्क प्रीमियम या सेविंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। इस पॉलिसी में आप तरह-तरह की लचीली सुविधाएं हासिल कर सकते है, जैसे आप अपने लाइफ कवर को बदल सकते हैं, अपनी पॉलिसी की अवधि बढ़ा सकते हैं, हादसे में मौत होने और लाइलाज बीमारी की हालत में कवरेज प्राप्त कर सकते हैं। इससे आप आजादी की उस सच्ची भावना का अहसास कर पाते हैं, जो आपको शायद पहले पहले नहीं मिली होगी।
यह प्लान आपके परिवार को व्यापक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। आप अपनी जरूरत के अनुसार तीन प्लान विकल्पों- लाइफ, लाइफ प्लस और लाइफ गोल, में से अपनी पसंद का प्लान चुन सकते हैं।
लाइफ ऑप्शन : यह चुनी हुई कवरेज अवधि के लिए आपको लाइफ कवर मुहैया कराता है। इससे आपके प्रियजनों का भविष्य सुरक्षित रहता है। स्मार्ट प्लान का यह ऑप्शन टर्मिनल इलनेस कवर के इनबिल्ट-बेनिफिट के साथ आता है। यह प्लान आपको पॉलिसी की राशि बढ़ाने की भी इजाजत देता है, जिससे आपकी गैर मौजूदगी में आपके परिवार की बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सके।
इस विकल्प के प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं:
लाइफ प्लस : लाइफ कवर के साथ इस ऑप्शन में हादसे में होने वाली मौत और लाइलाज बीमारी के खिलाफ कवर को बढ़ाया गया है। यह पॉलिसी जिंदगी को व्यापक सुरक्षा देती है।
लाइफ गोल : पॉलिसी के इस विकल्प में अधिकतम कवरेज सुनिश्चित होती है। यह पॉलिसी आपको अपनी इच्छित अवधि के लिए अपने लाइफ कवर को चुनने की लचीलता देती है और इस तरह किसी भी लाएबिलिटी और खर्च से आपके प्रियजनों की सुरक्षा करती है।












Add Comment