Business Featured

श्री केशव सीमेंट एंड इंफ्रा की आय 24.5 प्रतिशत बढ़ी

कर्नाटक राज्य में सोलर पावर जेनरेशन और वितरण और सीमेंट के निर्माण में प्रवृत्त, श्री केशव सीमेंट एंड इंफ्रा लिमिटेड (BSC-530977) ने वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही के अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। कंपनी की आय वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही में 33.30 करोड़ रूपये हुयी जबकि एबिटडा 9.37 करोड़ रूपये का हुआ,कर बाद लाभ प्रथम तिमाही में 26.45 करोड रूपये का हुआ।

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, श्री केशव सीमेंट एंड इंफ्रा लिमिटेड के चेयरमैन, श्री वेंकटेश कटवा ने कहा,“वित्तवर्ष 23 की प्रथम तिमाही में सीमेंट की मांग उत्साहजनक रही जिससे वित्त वर्ष 23 और उसके आगे के लिए जोरदार ग्रोथ वृद्धि की आधारशिला पड़ी. इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और बढ़ता हुआ कंस्ट्रक्शन क्षेत्र आगामी अवधि में मांग का चालक होगा।

सीमेंट का औसत बिक्री मूल्य और सीमेंट की बिक्री क्रमश: 2 प्रतिशत और 7 प्रतिशत बढ़ी है जबकि रिन्यूएबल एनर्जी की एवरेज प्राप्ति और बिक्री क्रमश: 8 प्रतिशत और 245 प्रतिशत बढ़ा है।

सोलर कारोबार में वृद्धि दिखाई दी है और यह  एबिटडा में लगातार प्रमुख योगदानकर्ता बना हुआ है क्योंकि 12MWp की अतिरिक्त क्षमता स्थिर हो गई है।”