Featured Uncategorized

पटेल इंजीनियरिंग की आय व शुद्ध लाभ में वृद्धि 

भारत में एक सर्वाधिक समन्वित इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेवा समूह,पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही के अपने सीमितसमीक्षा वित्तीय परिणामों की घोषणा की है | इस दौरान कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 46.18 प्रतिशत वार्षिक बढ़कर 973.91 करोड़ रुपये की हो गई,  जबकि कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ 31.25 करोड़ रुपये का हुआ |

कंपनी का वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही में डेट इक्विटी अनुपात 0.77 रहा, जबकि वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही में ₹3300 करोडका नया आर्डर प्राप्त हुआ |वित्त वर्ष 23 की प्रथम तिमाही में क्षेत्रवार आय योगदान हाइड्रो का 49%, टर्नल का 22, सिंचाई का 15%, सड़क का 8% और अन्य का 6% रहा |

कंपनी के प्रदर्शन पर बोलते हुए पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रुपेनपटेल ने कहा, कंपनी का तिमाही प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा है और गत वर्ष की समान अवधि की तुलना मेंइसमें  उल्लेखनीय सुधार हुआ है| हमारे सभीमुवक्किलोंऔर स्टेकहोल्डरोंके सपोर्ट के साथ हमारे कर्मचारियों के निष्ठापूर्वक कार्य करने से कंपनी आगामी तिमाहियों में बेहतर प्रदर्शन करने औरभारी सफलता हासिल करने में समर्थ होगी | हमारा वर्तमान ऑर्डर बुक सर्वोच्च स्तर पर है | हमें भविष्य में निरंतर नए आर्डर प्राप्त करने और राष्ट्र के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में योगदान देते रहने की उम्मीद है |”

कंपनी के परिणाम पर बोलते हुए कंपनी की डायरेक्टर और सीएफओ,मिस कविताश्रीर्वाइकर ने कहा, ग्रोथ और सफलता हासिल करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कायम है और प्रथम तिमाही के परिणाम ने वर्तमान वर्ष के प्रदर्शन की आधारशिला रखी है | हम चुनिंदा बीड लगाकर प्रोजेक्ट्सप्राप्त करना जारी रखेंगे, जो उचित मार्जिन के साथ सेल्फसस्टेनिंग हो तथा हम हमारे नानकोर ऐसेट की मोनेटाइजिंग कर कर्ज कम करने के हमारे प्रयासों में कोई कोरकसर नहीं छोड़ेंगे |”