Automobile Featured

भारत में लॉन्च हुई नई आल-न्यू  ह्यूंडई  टकसन

देश की पहली स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर और अपनी शुरुआत से ही सबसे बड़ी निर्यातक ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने आज नई डायनामिक और लक्जरियस आल-न्यू  ह्यूंडई  टकसन लॉन्च किया है। ह्यूंडई की फ्लैगशिप एसयूवी आल-न्यू  ह्यूंडई  टकसन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और मॉडर्न डायनामिज्म से बनी है, जो भारत में फ्यूचरी मोबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन को नए सिरे से परिभाषित करेगी।

आल-न्यू  ह्यूंडई  टकसन की लॉन्चिंग के मौके पर टिप्पणी करते हुए ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी व सीईओ श्री उनसू किम ने कहा, ‘हम अपने प्रिय भारतीय ग्राहकों के लिए ह्यूंडई  टकसन की 4thजनरेशन को पेश करते हुए खुशी का अनुभव कर रहे हैं। आल-न्यू  ह्यूंडई  टकसन को लेकर हमारा लक्ष्य भारत में एक विश्वस्तरीय एसयूवी पेश करते हुए अपने ग्राहकों की महत्वाकांक्षाओं एवं मोबिलिटी की संभावनाओं को नई ऊंचाई देना है। 2021 में ह्यूंडई की ग्लोबल बेस्टसेलर रही यह कार भारतीय ग्राहकों की महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप है और इसमें हमारी ग्लोबल आइडेंटिटी की झलक भी मिलती है। हम भारत में अपने ग्राहकों के लिए प्रतिबद्ध हैं और भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी लाते हुए लगातार बदलाव लाते रहेंगे और भारतीय ग्राहकों को विश्वस्तरीय अनुभव देंगे। ह्यूंडई स्मार्टसेंस को पेश करते हुए हमने फिर से हमारी 2 एडीएएस टेक्नोलॉजी के माध्यम से ह्यूंडई की इंजीनियरिंग क्षमताओं को सबसे सामने रखा है।”