एचएंडएम (H&M) मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में अपने दूसरे स्टोर की शुरुआत के साथ, भारत भर के ग्राहकों के लिए अपने फैशन उत्पादों को और करीब लाना जारी रखे हुए है। यह नया स्टोर शहर के ग्राहकों को फैशन, ब्यूटी और होम प्रोडक्ट्स के और करीब लाते हुए खरीदारी का एक बेहतर अनुभव प्रदान करता है।
दो मंजिलों में फैला यह स्टोर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए कपड़ों और एक्सेसरीज के साथ-साथ ‘एचएंडएम ब्यूटी’ (H&M Beauty) की अपनी पूरी रेंज पेश करता है। ग्राहक ‘एचएंडएम होम’ (H&M Home) का भी अनुभव ले सकते हैं, जो डेकोर, होम एक्सेसरीज और रोजमर्रा की जरूरी चीजों का एक चुनिंदा कलेक्शन पेश करता है।
यह स्टोर एचएंडएम के नवीनतम फेस्टिव 2026 कलेक्शन को प्रदर्शित करता है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में आधुनिक और बेहतरीन स्टाइल्स शामिल हैं। ग्राहक दिवाली के जश्न के लिए डिजाइन किए गए त्योहार-विशेष होम प्रोडक्ट्स के साथ-साथ कढ़ाई वाले कपड़े (embroidered pieces), सिक्विन ड्रेस, मखमली जैकेट (velvet jackets) और टेलर्ड सूट भी देख सकते हैं। महिला परिधानों की कीमत 799 रुपये से और एचएंडएम होम पर पुरुष एवं बच्चों के परिधानों की कीमत 499 रुपये से शुरू होती है।
इससे पहले इसी साल, एचएंडएम ने अजमेर रोड पर रिद्धिराज वर्ल्ड बिजनेस सेंटर में अपना पहला जयपुर स्टोर और के मॉल (K mall) जोधपुर में अपना पहला स्टोर खोला था।












Add Comment