Automobile • Featured

निसान मोटर इंडिया ने अपने ग्राहकों को खुशी का एक और मौका दिया

इस त्योहारी सीजन में निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने अपने ग्राहकों को खुशी का एक और मौका दिया है। कंपनी ने मैग्नाइट और ग्रेवाइट के चुनिंदा वैरिएंट्स पर किसी अतिरिक्त शुल्क के बिना ही सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट लगवाने का विकल्प दिया है। इस लिमिटेड-पीरियड ऑफर से परिवारों के लिए सीएनजी का विकल्प अपनाना और भी ज्यादा सुगम बन सकेगा।

इस ऑफर के तहत ग्राहकों को मैग्नाइट के चुनिंदा वैरिएंट्स के लिए 74,999 रुपये मूल्य वाला सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट और ग्रेवाइट के लिए 85,999 रुपये मूल्य वाला सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट लगवाने का मौका मिलेगा। सरकार द्वारा प्रमाणपत्र प्राप्त इस रेट्रोफिटमेंट किट के साथ स्टैंडर्ड प्रोडक्ट वारंटी के अलावा 3 साल/1,00,000 किलोमीटर की थर्ड-पार्टी वारंटी भी मिलेगी।

निसान ग्रेवाइट में स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर सीएनजी सॉल्युशन (2x25 लीटर) दिया गया है, जो सेगमेंट में अपनी तरह का अनूठा फीचर है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे 7-सीटर होने की फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है और गाड़ी रोजाना के इस्तेमाल के लिए भी सुगम रहती है। यह ऑफर निसान मैग्नाइट के चुनिंदा नॉन-टर्बो वैरिएंट्स (VISIA MT, VISIA EZ-SHIFT और VISIA+ MT के अतिरिक्त) पर और निसान ग्रेवाइट के टेक्ना वैरिएंट्स पर 16 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध है।

यह ऑफर भारतीय परिवारों के लिए व्यावहारिक एवं किफायती मोबिलिटी के विकल्पों को ज्यादा सुगम बनाने की दिशा में निसान के फोकस को दिखाने वाला है। निसान ग्रेवाइट को लेकर कंपनी के इस विचार को ग्रेवाइट की लॉन्च फिल्म में भी खूबसूरती से दिखाया गया है। इसमें भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने के उन विभिन्न पहलुओं का जश्न मनाया गया है, जो परिवार और साझा यात्राओं के माध्यम से एक साथ आते हैं। यह फिल्म निसान इंडिया के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:  Presenting the All-New NISSAN GRAVITE

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics