फैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बेला कासा फैशन एंड रिटेल लिमिटेड को ‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स’ में ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कंपनी को डिजाइन आधारित विनिर्माण, अनुशासित निवेश और वित्तीय प्रबंधन के साथ उल्लेखनीय विकास हासिल करने के लिए दिया गया।
मुंबई के आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल में 2 नवंबर को आयोजित समारोह में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंपनी को यह पुरस्कार प्रदान किया। कंपनी की ओर से कार्यकारी निदेशक सौरव गुप्ता और गौरव गुप्ता ने पुरस्कार ग्रहण किया।
पुरस्कार प्रदान करते हुए ईवाई इंडिया के चेयरमैन एवं सीईओ राजीव मेमानी ने कहा कि बेला कासा भारत के एमएसएमई क्षेत्र की मजबूती का उत्कृष्ट उदाहरण है। कंपनी ने सौरव गुप्ता के नेतृत्व में डिजाइन आधारित विनिर्माण, सुनियोजित निवेश और वित्तीय अनुशासन के माध्यम से प्रभावशाली विकास दर्ज किया है।













Add Comment