Business • Featured

मोबिक्विक ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सर्वाधिक कर पश्चात लाभ (PAT) दर्ज किया

 वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड (NSE:MOBIKWIK / BSE: 544305) जो भारत का सबसे बड़ा डिजिटल वॉलेट है, ने आज 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के लिए अपने आय परिणाम घोषित किए। कंपनी ने लगातार चौथी लाभदायक तिमाही दर्ज की, जिसमें कर अदायगी के बाद लाभ (PAT) ₹11.8 करोड़ और EBITDA ₹22.7 करोड़ रहा, जो उसका अब तक का सर्वाधिक तिमाही PAT और EBITDA है। कुल आय ₹302.8 करोड़ रही। प्लेटफ़ॉर्म जीएमवी ने ₹59,677 करोड़ के नए तिमाही उच्च स्तर को छुआ, जो 35% साल डर साल बढ़ोतरी दर्शाता है, साथ ही लेंडिंग वितरण 34% साल डर साल बढ़कर वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में ₹1,082.6 करोड़ हो गया। यह मजबूत प्रदर्शन जीएमवी की बढ़ती वृद्धि और बेहतर परिचालन मार्जिन से प्रेरित रहा, जो कंपनी के बिज़नेस मॉडल की मजबूती और स्केलेबिलिटी को दर्शाता है।

मुख्य वित्तीय आंकड़े: Q2 FY27 बनाम Q2 FY26

विवरण Q2 FY27 Q2 FY26 YoY वृद्धि/बदलाव

प्लेटफ़ॉर्म GMV ₹59,677 करोड़ ₹44,114 करोड़ +35%

लेंडिंग वितरण (GMV) ₹1,082.6 करोड़ ₹807.1 करोड़ +34%

परिचालन से राजस्व ₹295.7 करोड़ ₹270.2 करोड़ +9%

कुल आय ₹302.8 करोड़ ₹279.3 करोड़ +8%

कंट्रिब्यूशन प्रॉफ़िट ₹143.9 करोड़ ₹96.1 करोड़ +50%

EBITDA ₹22.7 करोड़ ₹(6.4) करोड़ ₹29 करोड़ का  बदलाव

PAT ₹11.8 करोड़ ₹(28.6) करोड़ ₹40 करोड़ का बदलाव

लाभदायक वृद्धि की गति जारी

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही मोबिक्विक के लिए लगातार मुनाफे की एक और तिमाही है, जो उसके मुख्य वर्टिकल्स में वृद्धि और अपने बिज़नेस में बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन के कारण  है। परिचालन से राजस्व बढ़कर ₹295.7 करोड़ हो गया, जो 9% प्रति वर्ष अधिक है, जबकि EBITDA  वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में ₹6.4 करोड़ के घाटे से सुधरकर ₹22.7 करोड़ हो गया। PAT और EBITDA दोनों अपने अब तक के सर्वाधिक तिमाही स्तर पर रहे।

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, मोबिक्विक के सह-संस्थापक, एमडी और सीईओ  बिपिन प्रीत सिंह ने कहा: “वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही हमारी लगातार चौथी मुनाफे वाली तिमाही है, जो एक टिकाऊ बिज़नेस बनाने की दिशा में हमारी तेज प्रगति को दर्शाती है। हमने लेंडिंग वितरण में ₹1000 करोड़ का मील का पत्थर पार किया है और मर्चेंट पेमेंट्स में 150% साल-दर-साल राजस्व वृद्धि दर्ज की है, जो हमारे बिज़नेस के बढ़ते पैमाने को दर्शाता है। हमारा मानना है कि हमारे बिज़नेस मॉडल में ऑपरेटिंग लीवरेज तब और बढ़ेगा जब हम AI-फर्स्ट कंपनी के रूप में विकसित होंगे। कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन  और ऑपरेटिंग  दक्षता पर हमारा निरंतर फोकस हमारे ऑपरेटिंग मॉडल को और मजबूत कर रहा है और जैसे-जैसे हम स्केल बढ़ाएंगे, यह मुनाफे को आगे बढ़ाएगा।”

पूरे कारोबार  में ऐआई से जुड़ी इनोवेशन का विस्तार

मोबिक्विक इंजीनियरिंग, लेंडिंग, ग्राहक अनुभव और जोखिम प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को बेहतर बना रहा है और वित्त वर्ष 28 तक AI-फर्स्ट संगठन बनने का इसका लक्ष्य  है। यह कंपनी का 92% कोड एआई पैदा करता है, जो पिछली तिमाही में 80% था, और इससे गो-टू-मार्केट 55% तेज है। इसका ऐआई-संचालित कलेक्शंस प्लेटफ़ॉर्म 55% प्रारंभिक कलेक्शंस को संभव बना रहा है और इसने कलेक्शन दरों में 33% सुधार किया है, वॉइस AI के जरिए 30-40% अधिक कनेक्ट दरों के साथ। ग्राहक अनुभव में, 91% ग्राहक क्वेरीज़ सहायता एलएलएम द्वारा हल की जाती हैं और हमारे 100% ग्राहक कनेक्ट्स की गुणवत्ता ऐआई द्वारा ऑडिट की जाती है। जोखिम प्रबंधन में, ऐआई हमारे परिचालन के केंद्र में है। हमारे 100% पीआरडी का जोखिम ऐआई एजेंट द्वारा आकलन किया जाता है, 100% धोखाधड़ी पैटर्न पहचान ऐआई से होती है और 40-70% धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतें ऐआई द्वारा हल की जाती हैं। ये पहलें मुख्य कार्यों में ऐआई को शामिल करने पर मोबिक्विक के फोकस को दर्शाती हैं ताकि एक अधिक कुशल ऑपरेटिंग मॉडल बनाया जा सके।

30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के मुख्य परिणाम

  • परिचालन से राजस्व ₹295.7 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही  के ₹270.2 करोड़ से 9% अधिक है। कुल आय ₹302.8 करोड़ रही।
  • EBITDA ₹22.7 करोड़ रहा, जबकि वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में ₹6.4 करोड़ का घाटा था, जो ₹29.1 करोड़ का सुधार दर्शाता है। यह कंपनी का अब तक का सर्वाधिक तिमाही EBITDA था।
  • PAT ₹11.8 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में ₹28.6 करोड़ के घाटे से ₹40.4 करोड़ का सकारात्मक बदलाव है और तिमाही दर तिमाही 55% अधिक है। यह कंपनी का अब तक का सर्वाधिक तिमाही PAT था।
  • EBITDA मार्जिन सुधरकर 7.5% हो गया, जबकि Q2 FY26 में यह –2.3% और वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 5.5% था। यह 977 bps की बढ़त है।
  • कंट्रिब्यूशन मार्जिन बढ़कर 47.5% हो गया, जो Q2 FY26 में 34.4% और Q1 FY27 में 44.5% था। Q2 FY27 में कंट्रिब्यूशन प्रॉफ़िट 50% बढ़कर ₹143.9 करोड़ हो गया।

पेमेंट्स

मोबिक्विक का मुख्य पेमेंट्स बिज़नेस लेनदेन की मात्रा में वृद्धि और बेहतर ग्रॉस मार्जिन के समर्थन से स्केल हो रहा है।

  • प्लेटफ़ॉर्म जीएमवी ₹59,677 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 26 दूसरी तिमाही के ₹44,114 करोड़ से 35% बढ़ा और Q1 FY27 के ₹58,684 करोड़ से अनुक्रमिक रूप से बढ़ा।
  • कंज्यूमर पेमेंट्स GMV ₹46,375 करोड़ रहा, जो Q2 FY26 के ₹36,568 करोड़ से 27% अधिक है।
  • Q2 FY27 में मर्चेंट पेमेंट्स से राजस्व 150% साल-दर-साल बढ़ा।
  • हमारे पेमेंट्स बिज़नेस में ग्रॉस मार्जिन वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में 884 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 38.2% हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 29.4% था, जो बेहतर यूनिट इकोनॉमिक्स को दर्शाता है।
  • पंजीकृत उपयोगकर्ता बढ़कर 196.3 मिलियन हो गए, जबकि वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में ये 183.5 मिलियन थे। बिज़नेस ने अपने पेमेंट्स इकोसिस्टम का विस्तार और मॉनेटाइज़ेशन में सुधार पर ध्यान जारी रखा, साथ ही अपने ट्रांज़ैक्शन प्लेटफ़ॉर्म में वृद्धि बनाए रखी।

फाइनेंशियल सर्विसेज़

मोबिक्विक का फाइनेंशियल सर्विसेज़ बिज़नेस लेंडिंग वितरण में वृद्धि और उच्च ग्रॉस मार्जिन के समर्थन से बेहतर होते ऑपरेशनल मेट्रिक्स दिखाता है।

  • लेंडिंग जीएमवी ₹1,082.6 करोड़ रहा, जो Q2 FY26 के ₹807.1 करोड़ से 34% बढ़ा और वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के ₹736.7 करोड़ से 47% अनुक्रमिक रूप से बढ़ा।
  • क्रेडिट पार्टनर ए यू  एम ₹1,488 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के ₹1,251.4 करोड़ से 19% अधिक है।
  • सक्रिय क्रेडिट उपयोगकर्ता बढ़कर 1.74 मिलियन हो गए, जबकि वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में ये 1.42 मिलियन थे।
  • वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में फाइनेंशियल सर्विसेज़ ग्रॉस प्रॉफ़िट दोगुने से अधिक बढ़कर ₹57.1 करोड़ हो गया, जबकि वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में यह ₹25.6 करोड़ था।
  • नेट फाइनेंशियल सर्विसेज़ मार्जिन 5.27% रहा, जबकि Q2 FY26 में यह 3.17% था, और क्रेडिट गुणवत्ता में सुधार नेट मार्जिन में योगदान दे रहा है।

इन मेट्रिक्स में सुधार कंपनी के फाइनेंशियल सर्विसेज़ बिज़नेस में निरंतर प्रगति को दर्शाता है। मोबिक्विक वृद्धि, कलेक्शंस और जोखिम प्रबंधन के प्रति संतुलित दृष्टिकोण के साथ अपनी क्रेडिट पेशकशों को स्केल करने पर केंद्रित है।

Topics